फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Worker protested.

चार श्रम कानूनों के खिलाफ मजदूरों ने जिले में मनाया काला दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Worker protested.
रुद्रपुर के नैनीताल रोड पर जुलूस निकालते श्रमिक संयुक्त मोर्चा के लोग। - फोटो : RUDRAPUR
चार श्रम कानूनों के खिलाफ जिले में मजदूरों ने काला दिवस मनाया। इंटरार्क कंपनी से लेकर उपश्रमायुक्त कार्यालय तक श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विशाल रैली निकाली गई। इसके बाद उपश्रमायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन भेजा गया। बृहस्पतिवार को सिडकुल की कंपनियों में श्रमिकों ने काले फीते बांधकर लेबर कोड व कृषि कानूनों के खिलाफ बैच लगाकर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

उपश्रमायुक्त कार्यालय पहुंचकर श्रमिक नेताओं व किसान नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। कहा कि श्रम कानून बनने से स्थाई रोजगार की जगह फिक्स टर्म करने, मनमाने काम के घंटे बढ़ाने, यूनियन और हड़ताल के वैधानिक अधिकारों पर अंकुश लगाने व श्रम न्यायालय के अधिकारों को ध्वस्त करने सहित तमाम मजदूर विरोधी प्रावधान शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं श्रमिक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि श्रमिक समस्याओं पर श्रम विभाग का यही उपेक्षार्पू्ण रुख बना रहा और श्रमिकों को न्याय नहीं मिला तो मोर्चा के नेतृत्व में आंदोलन तेज किया जाएगा। वहां अध्यक्ष दिनेश तिवारी, महासचिव मोहन लखेड़ा, तजेंदर सिंह विर्क, नंदलाल, दीपक सनवाल, सुरेश पाल, प्रकाश मेहरा, कमलेश सिंह, गोविंद सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर। यहां इंकलाबी मजदूर केंद्र, ठेका मजदूर कल्याण समिति व प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने टा कालोनी मैदान से मजदूर बस्तियों में होते हुए शहीद स्मारक तक जुलूस निकाला और सभा में मजदूर विरोधी कानून रद्द करने की मांग की। यहां मीना, सोना, राजकली, पूजा, तलाशी, लक्ष्मी, राशिद, मनोज कुमार, रमेश कुमार, अभिलाख सिंह सहित आदि मौजूद रहे। (संवाद)
काशीपुर। यहां इंकलाबी मजदूर केंद्र और प्रगतिशील महिला एकता केंद्र के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर सीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन देने वालो में खिमानन्द, सुरेश, समन, संजय, सोहन लाल आदि मौजूद थे।

जसपुर। यहां मजदूर संगठनों ने प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीम को सौंपा। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में सुंदर पाल सिंह, प्रेम सहोता, जागीर सिंह आदि शामिल रहे।

काशीपुर में एसडीएम की पेशकार को ज्ञापन देते इंकलाबी मजदूर केंद्र के सदस्य।

काशीपुर में एसडीएम की पेशकार को ज्ञापन देते इंकलाबी मजदूर केंद्र के सदस्य।- फोटो : KASHIPUR

जसपुर में ज्ञापन देते श्रमिक।

जसपुर में ज्ञापन देते श्रमिक।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed