फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Worker hand cut off after being hit by machine in Sidcul Rudrapur

Rudrapur News: सिडकुल में मशीन की चपेट में आकर श्रमिक का हाथ कटा, हालात गंभीर; अस्पताल में भर्ती

Fri, 30 Aug 2024 07:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 30 Aug 2024 07:10 PM IST
सार

सिडकुल की एक कंपनी में काम कर रहे श्रमिक का हाथ कटिंग प्रेस मशीन में आ गया और कटकर अलग हो गया। आनन फानन में श्रमिक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंपनी प्रबंधन ने इस संबंध में जांच की बात कही है।

विज्ञापन
Worker hand cut off after being hit by machine in Sidcul Rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik.com

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में सिडकुल की एक कंपनी में काम कर रहे श्रमिक का हाथ कटिंग प्रेस मशीन में आ गया और कटकर अलग हो गया। आनन फानन में श्रमिक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंपनी प्रबंधन ने इस संबंध में जांच की बात कही है।

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा निवासी प्रभाकर (25) ट्रांजिट कैंप स्थित सिडकुल ढाल में एक पीजी में रहता था। दो महीने पहले ही उसको सिडकुल की टीवीएस श्रीचक्रा कंपनी में ऑपरेटर पद पर नौकरी मिली थी। बृहस्पतिवार की शाम उसे कटिंग प्रेस मशीन पर लगा दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रभाकर ने मशीन में पेपर डाला तो उसका दायां हाथ चलती मशीन में आ गया। इससे उसका आधा हाथ कटकर अलग हो गया और वह बेहोश हो गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Bageshwar Weather: बारिश से एक मकान ध्वस्त, दो घर क्षतिग्रस्त; नौ सड़कों पर सुचारू नहीं हुआ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन में काम करने का नहीं था अनुभव
इस दौरान श्रमिकों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि श्रमिक को मशीन में काम करने का अनुभव नहीं था और उसे सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। इधर, कंपनी के प्लांट हेड राजेंद्र कुमार ने बताया कि पहली प्राथमिकता घायल का इलाज कराने की है और उसके इलाज पर ध्यान दिया जा रहा है। जहां तक उसके मशीन में काम करने की बात है तो इस पर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed