फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Work together to strengthen the organization: Behad

संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें : बेहड़

Sun, 15 Jun 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 15 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Work together to strengthen the organization: Behad
गदरपुर। कांग्रेस सेवा दल के तीन दिवसीय संगठन सृजन निर्माण सहयोगी प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन 240 कार्यकर्ताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। सकैनिया रोड पर चल रहे प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल का इतिहास बहुत पुराना है। सेवादल से जुड़कर कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को अपनाकर नए आयाम स्थापित कर सकता है। युवा साथियों को सेवा दल के बारे में पर्याप्त जानकारी होना जरूरी है।
विज्ञापन

हिमाचल से आए मुख्य प्रशिक्षक पवन चौधरी ने कहा सेवा दल का कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के निराकरण के प्रति सजग होकर कार्य करे। बूथ स्तर पर मजबूती से किया गया होमवर्क कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि सेवा दल का सहयोगी प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर गया है। संचालन राजेंद्र दुर्गापाल और एडवोकेट अरुण कुमार ने किया। वहां प्रदेश प्रभारी विष्णु शर्मा, राजेंद्रपाल सिंह, त्रिनाथ विश्वास, जकीउल्ला खान, शैलेंद्र शर्मा, अनिल सिंह, मनोज देवराडी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed