फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›    Work Methodology in Hindi    

हिंदी में कामकाज का तरीका परखा 

Wed, 03 May 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Wed, 03 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
 Work Methodology in Hindi    
रुद्रपुर में तीन विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते राजभाषा समिति के सदस्य सांसद - फोटो : अमर उजाला

संसदीय राजभाषा समिति की यहां पांच सितारा होटल के सभागार में हुई बैठक में करीब तीन घंटे तक हिंदी में काम करने के तौर-तरीकों पर मंथन किया गया। समिति ने सरकारी विभागों में हिंदी में हो रहे कामकाज को बारीकी से देखा। आयकर विभाग, कर्मचारी भविष्यनिधि संगठन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विकास संस्थान के अफसरों के  साथ भी गहन मंत्रणा की।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात पांच सांसदों के साथ पहुंचे करीब 15 सदस्यीय दल का उद्देश्य कर्मचारियों-अधिकारियों को इस बारे में जागरूक करना भी था। समिति इस बात पर भी गौर कर रही है कि कॉन्वेंट या अंग्रेजी माध्यम के स्कूल से पढ़े-लिखे अधिकतर कर्मचारी, हिंदी पढ़ने-लिखने वालों के साथ किस तरह तालमेल रखते हैं, कर्मचारियों-अधिकारियों के बीच समझ में क्या परेशानी आ रही है। इसके केंद्र में कर्मचारियों के हित को ही रखा गया है। 
विज्ञापन


तीन घंटे की बैठक से मीडिया को दूर रखा गया लेकिन सूत्रों के अनुसार बैठक में पीएफ पर भी गहन मंत्रणा हुई। बैठक में समिति संयोजक सांसद हुक्मदेव नारायण यादव, सांसद सादी लाल बत्रा, सांसद डॉ. ए संपत, सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय, सांसद रजनी पाटिल सहित समिति के सचिव एसएस राणा, अनुसंधान अधिकारी दिलबाग सिंह, समिति के सहायक देवेंद्र प्रसाद कुकरेती शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मीडिया रिपोर्टर जयप्रकाश जांगिड़ समेत कई विभागों के अन्य कर्मचारी, एस्कार्ट ऑफिसर भी साथ में थे। दूसरी तरफ विपक्षियों ने अपने भाषण और सदन में पांच सितारा संस्कृति को लेकर टिप्पणी कर चुके समिति संयोजक के नेतृत्व में संसदीय दल के होटल में रुककर राजभाषा को लेकर मंथन करने पर चुटकी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed