{"_id":"612545338ebc3e7a183719c8","slug":"work-is-in-progress-to-protect-colonies-rudrapur-news-hld4356091172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याणी नदी के प्रकोप से बस्तियों को बचाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याणी नदी के प्रकोप से बस्तियों को बचाने की कवायद
विज्ञापन
रुद्रपुर से गुजरने वाली कल्याणी नदी व किनारे में स्थित बस्ती।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बस्तियों के एक हजार से अधिक परिवारों को कल्याणी नदी की बाढ़ के प्रकोप से बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। कल्याणी नदी के किनारे ब्रिक लाइनिंग से बाढ़ नियंत्रण कार्य करने के लिए सिंचाई विभाग ने शासन को पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है।
प्रस्ताव पर मुहर लगी तो ट्रांजिट कैंप, शिवनगर, खेड़ा, जगतपुरा व पहाड़गंज में रहने वाले करीब एक हजार से भी अधिक परिवारों को सहूलियत मिलेगी। नदी किनारे बसे घरों में जलभराव की स्थिति भी खत्म हो जाएगी। सिंचाई विभाग के सीनियर इंजीनियर प्रमोद दीक्षित ने बताया कि नदी के आसपास रह रहे लोगों की सुरक्षा के लिए बाढ़ नियंत्रण कार्य किया जाएगा। इसके लिए शासन को पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव पर जल्द मुहर लगने की उम्मीद है।
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए पेयजल निगम करेगा सर्वे
रुद्रपुर। गंदगी से काली पड़ी कल्याणी नदी को साफ करने के लिए पेयजल निगम की ओर से सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। ट्रीटमेंट प्लांट से नदी के गंदे पानी को स्वच्छ किया जाएगा। इससे नदी पूरी साफ नजर आएगी। पेयजल निगम की ओर से जल्द ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए निजी कंपनी की ओर से सर्वे कराया जाएगा। (संवाद)