फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Work for trader's welfare.

बिना भेदभाव व्यापारी हित में कार्य करने का आह्वान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Work for trader's welfare.
लालपुर में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते प्रदेश अध्यक्ष कुंवर। - फोटो : RUDRAPUR
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का शपथ समारोह रविवार को किसान इंटर कॉलेज में हुआ। प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी बिना भेदभाव के व्यापारी हितों में कार्य करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किच्छा और रुद्रपुर के बीच स्थित लालपुर में इकाई के गठन से व्यापारियों को काफी लाभ होगा। प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी और जिलाध्यक्ष सचिन चावला ने व्यापार हित में संघर्ष करते रहने का आह्वान किया। संगठन के संरक्षक हरीश पनेरु और संजीव कुमार सिंह ने कहा कि राजनीतिक पार्टी का चोला उतारकर सबको एकजुट होकर व्यापारी हितों की लड़ाई लड़नी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिट्टू, महामंत्री राजकुमार गांधी, कोषाध्यक्ष पंकज ठुकराल, युवा इकाई अध्यक्ष अमरजीत सिंह कामरा, युवा महामंत्री मयंक अरोरा और युवा कोषाध्यक्ष राहुल चिलाना ने शपथ ग्रहण की। विधायक राजेश शुक्ला ने नई कार्यकारिणी को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सचिन चावला ने ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा से रामेश्वरपुर रोड पर बने द्वार को स्व. सरदार सेवा सिंह के नाम से कराने एवं द्वार का सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्व. सिंह ने राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के लिए जो कार्य किया है, उसको भुलाया नहीं जा सकता। इसके अलावा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी डॉट कॉम की फाउंडर दिव्यानी गाबा को उनके सामाजिक कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहां ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीन रहेजा, किच्छा नगर अध्यक्ष प्रमोद ठुकराल, महामंत्री मनमोहन सक्सेना, नितिन बंसल, जसविंदर सिंह कामरा, राज गगनेजा, हरिओम सागर, गुरदीप सिंह कामरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed