फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women's reservation bill: accusations and counter-accusations begin

Udham Singh Nagar News: महिला आरक्षण बिल आरोप, प्रत्यारोप का दौर शुरू

Mon, 20 Apr 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 20 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Women's reservation bill: accusations and counter-accusations begin
अधिवक्ता अमनदीप कौर ने बताया साजिश
विज्ञापन

रुद्रपुर। महिला संगठन ऐपवा की नेता और प्रदेश बार काउंसिल की सदस्य अमनदीप कौर ने महिला आरक्षण बिल के बहाने संसद में परिसीमन अधिनियम लाने को साजिश करार देते हुए वर्तमान लोकसभा सीटों पर ही महिला आरक्षण लागू करने की मांग की।
प्रेस को जारी बयान में कौर ने कहा कि मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल लागू नहीं करना चाहती है। महिला आरक्षण बिल पास न होने और महिला विरोधी होने का आरोप वह विपक्ष पर लगाना चाहती है। कहा कि महिला संगठन ऐपवा के साथ ही विपक्षी दलों ने 2024 के लोकसभा चुनाव से ही इसे लागू कराने की मांगी की थी लेकिन मोदी सरकार वर्तमान 543 लोकसभा की सीटों पर लागू न कराकर परिसीमन के बाद 850 सीटों पर लागू कराना चाहती है। कहा कि विशेष सत्र ऐसे समय में बुलाया गया जब दक्षिण भारत की पार्टियों के ज्यादातर नेता व सांसद चुनाव प्रचार में है। इससे भाजपा की मंशा पर सवाल उठता है। संवाद
विज्ञापन

-------------
विपक्षी दल महिलाओं की आवाज दबाना चाहते हैं
काशीपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण को लागू करने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक 131वां संशोधन के पारित न हो पाने पर भाजपा नेता व पूर्व पार्षद कविता यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे नारी शक्ति के साथ विश्वासघात और एक काला दिन बताया। उन्होंने कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के अन्य विपक्षी दलों को महिला विरोधी करार दिया है। आरोप लगाया कि विपक्ष ने अपने राजनीतिक हितों के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण के मुद्दे को रोका। सरकार महिला आरक्षण लागू करने के लिए संशोधन बिल लाई, लेकिन विपक्ष ने इसके खिलाफ वोट किया। उन्होंने इसे देश की महिलाओं के साथ धोखा बताते हुए कहा विपक्ष ने संसद में महिला विरोधी बातें कही हैं। जिसे देश की महिलाएं देख रही हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं की आवाज दबाना चाहती है जिससे मातृशक्ति में बहुत रोष है। इसका परिणाम आने वाले चुनाव में विपक्ष को भुगतना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed