{"_id":"686589ae78b542543b0431cd","slug":"womens-group-is-handling-the-responsibility-of-running-pink-toilets-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-126772-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महिला समूह संभाले हुए है पिंक टायलेट के संचालन का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महिला समूह संभाले हुए है पिंक टायलेट के संचालन का जिम्मा
Thu, 03 Jul 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नैनीताल रोड पर रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित पिंक टाॅयलेट महिला समूह की देखरेख में संचालित हो रहा है। प्रचार-प्रसार के अभाव में महिला समूह की कमाई बेहद कम हो पा रही है। नगर निगम पिंक टॉयलेट के प्रचार-प्रसार के लिए साइनेज और बोर्ड लगवाने की तैयारी कर रहा है।
दरअसल जिला विकास प्राधिकरण की ओर से महिलाओं की सहूलियत के लिए पिंक टॉयलेट के लिए 30 लाख रुपये का बजट दिया गया था। रोडवेज बस अड्डे के पास पिंक टॉयलेट का निर्माण किया गया था। दो अक्तूबर को सांसद अजय भट्ट ने महिला समूह को पिंक टाॅयलेट की चाबी सौंपी थी। इस भवन में छह शौचालय सीट, दिव्यांग के लिए शीट के साथ ही बेबी फीडिंग कक्ष भी बनाया गया था। टॉयलेट के संचालन का जिम्मा धनलक्ष्मी स्वयं सहायता समूह को दिया गया था। टाॅयलेट का शुल्क दस रुपये रखा गया था। रोडवेज बस अड्डे के पास होने के बावजूद पिंक टॉयलेट पर महिलाएं बेहद कम संख्या में आ रही हैं।
नगर आयुकत नरेश दुर्गापाल ने बताया कि वर्तमान तक 16 हजार 200 रुपये शुल्क समूह को मिल सका है। पूरा शुल्क समूह के पास ही जाना है। यह शुल्क बेहद कम है। संभावना है कि प्रचार-प्रचार के अभाव में महिलाएं पिंक टॉयलेट तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इसके प्रचार-प्रसार के लिए साइन बोर्ड और होर्डिंग लगवाए जाएंगे।