Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women in self-help groups are shaping their livelihoods with beautiful colors.

Udham Singh Nagar News: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं खूबसूरत रंगों से संवार रही आजीविका

Sun, 01 Nov 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 01 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Women in self-help groups are shaping their livelihoods with beautiful colors.
काशीपुर। दीपावली के नजदीक आते ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं दीपोत्सव की तैयारियों में जुट गई हैं। महिलाएं मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, हटरी और सजावटी सामान बनाने में लगी हैं। खूबसूरत रंगों से तैयार उत्पाद लोगों में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों के महिलाएं त्योहारी सीजन के अनुसार उत्पाद निर्माण कर आय अर्जित करती हैं। इन दिनों महिला समूह दीपावली त्योहार से जुड़ी सामग्री बना रहा है। मोहल्ला कटरामालियान स्थित मां गायत्री देवी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं दीपोत्सव में प्रयोग होने वाले दीये, मूर्तियां और अन्य सजावटी उत्पाद बना रही हैं।
विज्ञापन

समूह की अध्यक्ष प्रसून लता बताती हैं कि बाजार में चाइनीज सामान के बजाय अब लोग हाथ से बने देशी उत्पादों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इससे उनकी बिक्री भी अच्छी हो रही है। मेयर दीपक बाली ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके उत्पादों को दीपावली मेले में स्टॉल के माध्यम से बिक्री के लिए नगर निगम में बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे महिलाओं की आय में बढ़ोतरी होगी और उनका हुनर लोगों तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed