{"_id":"5d2a2c5e8ebc3e6d0c33a04d","slug":"women-hangs-self-khatima-news-hld348804934","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरपुर नई बस्ती में महिला ने पंखे से लटकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरपुर नई बस्ती में महिला ने पंखे से लटकर जान दी
विज्ञापन
13केटीएम09पी- मृतका राधिका देवी -फाइल फोटो
- फोटो : KHATIMA
खटीमा के चकरपुर के नई बस्ती गांव में एक महिला ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। महिला का पति, सास-ससुर और देवर समेत चार ससुराली दहेज हत्या के आरोप में छह माह से जेल में बंद हैं। महिला घर पर तीन बच्चों के साथ अकेली थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ने बताया कि मौके से मिले सुसाइड नोट में मृतका ने अपनी मर्जी से आत्महत्या की बात कही है।
चकरपुर, नई बस्ती निवासी ललित पार्की की पत्नी राधिका देवी (28) शनिवार को घर पर सात वर्षीय बेटी तनुजा, पांच वर्षीय अनीता और डेढ़ साल के बेटे ऋषि के साथ थी। उसके छोटे देवर मनोज और नवीन काम पर गए थे। राधिका ने दोपहर में बेटे ऋषि को कमरे में सुलाया। इसके बाद वह अचानक दूसरे कमरे में गई और पंखे से चुनरी का फंदा लगाकर लटक गई। बड़ी बेटी तनुजा की नजर लटकी मां पर पड़ी तो उसने शोर मचाया। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। ग्राम प्रधान पति मोहन जोशी के साथ ही चकरपुर पुलिस को सूचना दी गई। चकरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई पंकज कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि मृतका के मायके पिथौरागढ़ के चिमतोली गांव सूचना भेज दी है। एसआई बबीता ने मृतका के पिता बहादुर राम को फोन पर घटना की जानकारी दी
इनसेट-
पति समेत चारों की जमानत के लिए रिश्तेदार गए थे नैनीताल
खटीमा। मृतका राधिका देवी के परिवार में पति ललित, देवर नीरज, ससुर मोहन राम व सास राधा देवी दहेज हत्या के आरोप में हल्द्वानी जेल में बंद हैं। 20 अगस्त 2018 को मृतका राधिका की देवरानी पिंकी का शव नई बस्ती जंगल में बरामद हुआ था। इस मामले में पिंकी के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घर पर सिर्फ राधिका, उसके तीन मासूम बच्चे, दो छोटे देवर मनोज और नवीन रह रहे थे। आत्महत्या के समय देवर भी काम पर गए थे। रिश्तेदार रवि वर्मा ने बताया कि महिला के रिश्तेदार प्रदीप और कविता शनिवार को वकील के पास नैनीताल गए थे।