फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women Found Dead in Sitarganj

संदिग्ध हालात में पंखे से लटकी मिली नवविवाहिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Women Found Dead in Sitarganj
मृतका ताजिम। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। क्षेत्र में एक नवविवाहिता संदिग्ध हालात में पंखे से लटकी मिली। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन

ग्राम विडोरा मझोला निवासी मो. समद सितारगंज में अमरूद का ठेला लगाता है। बुधवार को जब वह घर पहुंचा तो उसकी मां आशिया ने बताया कि बहू के कमरे की कुंडी बंद है। आवाज का जवाब भी नहीं दे रही है। समद ने जबरन दरवाजा खोला तो पत्नी ताजिम (25) दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, हल्का इंचार्ज अवनीश कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ खटीमा मनोज ठाकुर और तहसीलदार यूसुफ अली ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। समद ने बताया कि उसका निकाह इसी साल 27 फरवरी को राजीवनगर पकड़िया खटीमा निवासी शेर खान की बेटी ताजिम से हुआ था। वह तीन महीने की गर्भवती थी। मृतका की मां फातिमा, पिता शेर खान, भाइयों व अन्य रिश्तेदारों का आरोप है कि बेटी के पति और अन्य ने ताजिम की हत्या कर पंखे से लटका दिया। पुलिस ने एहतियातन पति समद को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया जबकि ससुर लाल खां मौके से फरार हो गया। शेर खान ने बताया कि आठ माह में तीन बार पंचायत हो चुकी है। आरोप लगाया कि समद के किसी महिला के साथ नाजायज संबंध हैं। जिसको लेकर मियां-बीवी में लगातार तकरार होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले ही मायके से ससुराल आई थी ताजिम
नानकमत्ता। ताजिम को उसका शौहर समद 29 सितंबर को मायके से विदा कराकर अपने घर लाया था। समद ने बताया कि मंगलवार की रात उसकी छोटी बहन फातिमा का जन्मदिन था। मेहमान भी घर आए थे। बुधवार सुबह वह बाग से अमरूद तोड़कर सितारगंज में ठेला लगाकर घर लौटा था। उसे ताजिम को अस्पताल में टीका लगवाने जाना था लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed