{"_id":"5c267598bdec2257107356a4","slug":"women-died-in-kashipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा चक्की के पटे में फंसकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटा चक्की के पटे में फंसकर महिला की मौत
Sat, 29 Dec 2018 12:42 AM IST
विपिन कुमार
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Published by: विपिन कुमार
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा चक्की के पटे में कुर्ता फंसने से साफ्ट पर गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आईटीआई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी संगीता (42) का पति अवकाश कुमार लंबे समय से बीमार है। वह घर में आटा चक्की लगाकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे उसने चक्की शुरू की। इस दौरान चक्की में गेहूं डालते समय उसके कुर्ते का दामन चक्की के पटे की चपेट में आ गया। इससे वह लोहे की साफ्ट पर गिर पड़ी और उसकी गर्दन की नली फट गई।
विज्ञापन
अवकाश ने मंदिर के सामने खड़े लोगों से मदद मांगी। इस पर लोगों ने संगीता को चक्की की साफ्ट के पास से हटाया। ग्रामीणों 108 एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। गांव के ही एक डॉक्टर ने संगीता का परीक्षण किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मायके वालों की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका अपने पीछे पति अवकाश सहित तीन पुत्रों कार्तिक (11), देव (09) और आयुष (07) को छोड़ गई हैं।
विज्ञापन