फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women Died from Thrasher

थ्रेशर की चपेट में आने से महिला की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Women Died from Thrasher
सुनीता ज्याला फाइल फोटो - फोटो : KHATIMA
खटीमा। थ्रेशर में गेहूं की गहाई करते समय सॉफ्ट की चपेट में आने एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम वनकटिया निवासी 28 वर्षीय सुनीता ज्याला पत्नी हरीश सिंह ज्याला पड़ोसी के यहां मदद के तौर पर थ्रेशर में गेहूं की गहाई करने गई थी। इसी बीच अचानक वह ट्रैक्टर और थ्रेशर के बीच सॉफ्ट की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची आपातकालीन सेवा 108 ने गंभीर रूप से घायल सुनीता को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां डॉ. केसी पंत ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोरचरी में रखवा दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक सुनीता अपने पीछे दो बेटों योगेश (7) एवं पीयूष (3) को रोता बिलखता छोड़ गई। सुनीता का विवाह वर्ष 2010 में हुआ था और उसका मायका पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील में है। सुनीता के पति हरीश सिंह ज्याला जम्मू कश्मीर में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। जो लॉकडाउन के चलते वहां फंसा हुआ है। हरीश के तीन भाई गोविंद सिंह, राम सिंह एवं जगत सिंह भी प्राइवेट नौकरी में हैं। वह भी घर पर नहीं हैं। घटना के समय घर पर सुनीता की सास, जेठानी एवं देवरानी मौजूद थे। महिला की मौत से गांव में शोक की लहर छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed