फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women Congress District President Rekha Sonkar resigned.

Udham Singh Nagar News: महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने दिया इस्तीफा

Sun, 19 Jul 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 19 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Women Congress District President Rekha Sonkar resigned.
खटीमा। ऊधम सिंह नगर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को उन्होंने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की।
विज्ञापन

रेखा सोनकर ने बताया कि वह पिछले 24 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ी थीं। उनकी सास किशोरी देवी भी करीब 50 वर्षों से कांग्रेस की सक्रिय सदस्य रही हैं। चारुबेटा (खटीमा) निवासी रेखा सोनकर का क्षेत्र नानकमत्ता विधानसभा के अंतर्गत आता है। उन्होंने कहा कि नानकमत्ता क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें पार्टी स्तर पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा था। इसी कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

रेखा सोनकर ने बताया कि देहरादून दौरे के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed