फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women clashed over plucking chillies in the field, one injured

Udham Singh Nagar News: खेत में मिर्च तोड़ने को लेकर भिड़ी महिलाएं, एक घायल

Sun, 18 May 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 18 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Women clashed over plucking chillies in the field, one injured
बाजपुर। खेत में मिर्च तोड़ने को लेकर दो महिलाओं में विवाद हो गया। मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह गांव कनौरा निवासी 50 वर्षीय शरीफन अपने गांव के एक ठेकेदार के साथ मजदूरी पर मिर्च तोड़ने के लिए राज्य सीमा स्थित यूपी के मसवासी में गई थी। इस दौरान खेत में मिर्च तोड़ते समय महिलाओं से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट हो गई। विपक्षी महिला ने लोहे की बाल्टी से हमला कर दिया जिससे शरीफन गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे बाजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन पीड़िता को कोतवाली लेकर पहुुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed