फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women burnt effigy of Uddhav Thackeray, Sanjay Raut

महिलाओं ने फूंका उद्धव ठाकरे, संजय राउत का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Women burnt effigy of Uddhav Thackeray, Sanjay Raut
सितारगंज में महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे और संजय राउत के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : SITARGANJ
रुद्रपुर/सितारगंज। श्री बालाजी सेना ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के महाराष्ट्र स्थित ऑफिस को तोड़े जाने का विरोध किया। शुक्रवार को संगठन की बैठक में अध्यक्ष राजकमल रस्तोगी ने शिवसेना का विरोध करते हुए कहा कि शिवसेना महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानती है। पदाधिकारियों ने कहा कि श्री बालाजी सेना केंद्र सरकार से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करती है। बैठक में हरवीर चौहान, नरेंद्र पाल गुर्जर, शीशराम सिंह, रिंकू रस्तोगी, अतुल शर्मा, गौरव रस्तोगी, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार आदि थे।
विज्ञापन

उधर, सितारगंज में अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ मुंबई सरकार की ओर से द्वेष भावना से कार्रवाई करने पर महिलाएं भड़क गई हैं। शुक्रवार को पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुमन राय के नेतृत्व में एमपी चौक स्थित उनके आवास पर महिलाएं एकत्र हुईं। उनके घर के बाहर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सीएम उद्धव ठाकरे और शिवसेना सांसद संजय राउत का पुतला फूंका। वहां अनिरुद्ध राय, नरेश कंसल, भानु प्रताप सिंह, राजेश्वरी मिश्रा, जयपाल, रितु हालदार, शीतल साहनी, प्रीति राय, प्रिया राय, समृद्धि साहनी, रेनू सिंह, कनिका साहनी आदि थे। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed