{"_id":"592319484f1c1b3c6a536ab4","slug":"women-accused-of-indulging-in-vigilance-officer-of-pantnagar-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पंतनगर फार्म के विजीलेंस ऑफिसर पर लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पंतनगर फार्म के विजीलेंस ऑफिसर पर लगाया अभद्रता का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर।
Updated Mon, 22 May 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवि फार्म की हल्दी कॉलोनी निवासी एक महिला ने फार्म के वरिष्ठ सहायक एवं विजिलेंस ऑफिसर पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने और उसके पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने पंतनगर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने का अनुरोध किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि बीती रात खाना खाने के बाद वह अपने पति के साथ कॉलोनी में घूम रही थी।
सड़क पर एक अन्य व्यक्ति के साथ खड़े विवि के विजिलेंस ऑफीसर ने उसके साथ बदतमीजी की। महिला के पति के विरोध करने पर आरोपी ने उसके पति के साथ मारपीट की और फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष संजय पाठक ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
उन्होंने बताया कि महिला का पति लियाकत बीती रात शराब पीकर कॉलोनी में उत्पात मचा रहा था।विजीलेंस ऑफिसर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने लियाकत का मेडिकल चेकअप कराकर उसे 81 पुलिस एक्ट के तहत बंदी बनाकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। न्यायालय से उसे जमानत मिल गई। इस बीच ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष जनार्दन सिंह के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियों ने महिला के साथ थाने पहुंचकर नारेबाजी की। उन्होंने पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया। वहां कर्मचारी नेता एमएम पॉल, ओएन गुप्ता, संतोष कुमार, रविंद्र चौबे, रघुनाथ, एडी मिश्रा, रामराज आदि थे।
विज्ञापन
ऑफिसर ने आरोपों को बताया मनगढ़ंत
ऑफिसर ने महिला के आरोपों को मनगढ़ंत एवं राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने बताया कि महिला का पति श्रमिक के रूप में ठेके पर कार्यरत है। बीती रात गश्त के दौरान उन्होंने महिला के पति को शराब की हालत में देखकर टोका था। इस पर उसके पति ने उनके साथी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। रात में ही उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दे दी, जिस पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ अपने स्तर पर कार्रवाई भी की है।