फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman swindled of cash and jewelry after being hypnotized; case registered against three unidentified persons

रुद्रपुर: सम्मोहन के झांसे में लेकर महिला से नकदी और जेवरात की ठगी, तीन अज्ञात पर केस; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 06 Sep 2026 12:09 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 06 Sep 2026 12:09 PM IST
सार

रुद्रपुर में तीन अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर सम्मोहन के जरिए एक महिला से नकदी, मोबाइल और जेवरात ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Woman swindled of cash and jewelry after being hypnotized; case registered against three unidentified persons
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के रम्पुरा वार्ड 25 में शनिवार शाम बाजार से घर लौट रही महिला के साथ कथित तौर पर सम्मोहन के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। तीन अज्ञात युवकों ने पहले महिला को रास्ते में रोककर बातचीत की और फिर उसे अपने झांसे में ले लिया। आरोप है कि युवकों ने महिला से सात हजार रुपये और मोबाइल फोन ले लिया। इसके बाद महिला उनके प्रभाव में आकर घर पहुंची और वहां से नकदी व जेवरात लेकर वापस आ गई। उसने घर से लाए जेवरात और नकदी भी तीनों युवकों को सौंप दी।
विज्ञापन


युवकों के जाने के बाद महिला को होश आया तो उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। उसने आसपास आरोपितों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। पीड़िता रामवती पत्नी महेंद्र ने पुलिस से आरोपितों को पकड़कर नकदी और जेवरात बरामद कराने की मांग की है। एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि तीन अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed