फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman's body found hanging on tree near DM residence

डीएम आवास के नजदीक पेड़ पर लटका मिला महिला का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging on tree near DM residence
रुद्रपुर। डीएम आवास के नजदीक स्थित जंगल में एक पेड़ पर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पंतनगर पुलिस को सूचना मिली कि कलक्ट्रेट परिसर के जंगल में एक पेड़ पर महिला का शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये शव को अस्पताल भेजा। पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए कई ग्रुपों में उसकी फोटो प्रेषित की। करीब चार घंटे बाद महिला की शिनाख्त जगतपुरा निवासी अलका विश्वास (57) के रूप में हुई।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि महिला के पति भावेश विश्वास ने पूछताछ में बताया कि अलका मानसिक रूप अस्वस्थ थी और उसका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। अलका के तीन पुत्र हैं। भावेश ने बताया कि अलका बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे किसी को बताए बिना घर से निकल गई थी। भावेश का कहना है कि अलका इससे पहले भी कई बार घर से गायब हो चुकी थी। एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed