फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman found guilty of check bounce sentenced to three months imprisonment

Udham Singh Nagar News: चेक बाउंस होने पर दोषी महिला को तीन माह कारावास की सजा

Sun, 28 Jan 2024 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 28 Jan 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman found guilty of check bounce sentenced to three months imprisonment
काशीपुर। एसीजे द्वितीय के न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में दोषी महिला को तीन माह के कारावास व 4 लाख 40 हजार जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


गांव गंगापुर निवासी सुरेंद्र ग्रोवर पुत्र हरभगवान दास ने अधिवक्ता प्रयाग दर्शन रावत के माध्यम से एसीजे द्वितीय के न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था। जिसमें कहा कि उसने फरवरी 2019 में खड़कपुर देवीपुरा निवासी प्रीत कौर को चार लाख रुपये उधार दिए थे। उसने दिसंबर 2019 तक उधार रकम लौटाने का वायदा किया था। बावजूद इसके उसने रुपये नहीं लौटाए। तकादा करने पर आरोपी प्रीत कौर ने उसे 10 फरवरी 2020 को एक चेक इलाहाबाद बैंक शाखा काशीपुर का दिया। जब उसने अपने बैंक शाखा में चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया। न्यायालय ने आरोपी को 138 एनआई एक्ट के तहत तलब किया। दोनों पक्ष को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद एसीजे द्वितीय की अदालत ने दोषी प्रीत कौर को तीन माह कारावास व 4 लाख 40 हजार जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना राशि अदा नहीं करने पर दो माह अतिरिक्त कारावास भोगना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed