फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman body found in a bag in National Highway Dineshpur Udham singh nagar

Uttarakhand Crime: महिला की हत्या...शव बैग में डालकर हाईवे किनारे फेंका, दुष्कर्म के बाद गला घोंटने की आशंका

Thu, 24 Oct 2024 10:20 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, दिनेशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, दिनेशपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 24 Oct 2024 10:20 AM IST
सार

नेशनल हाईवे किनारे एक बैग में महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। महिला से दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Woman body found in a bag in National Highway Dineshpur Udham singh nagar
दिनेशपुर में घटनास्थल का मुआयना करती एएसपी निहारिका तोमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नेशनल हाईवे किनारे एक बैग में महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। महिला से दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर एसएसपी और एसपी सिटी ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शिनाख्त कराने के लिए शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।

बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे एनएच 74 काशीपुर हाईवे के किनारे मोहनपुर नंबर एक गांव में कुछ बच्चे बकरी चरा रहे थे। बच्चों ने हल्दी के खेत में संदिग्ध हालत में बड़ा बैग पड़ा देखा। बच्चों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने बैग खोलकर देखा तो उसमें प्लास्टिक की पन्नी में एक महिला का शव मिला।

विज्ञापन

महिला के गले में दुपट्टा लिपटा था और नाक से खून बह रहा था। महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सिटी निहारिका तोमर के साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, मगर सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur News: बाइक सवारों ने व्यक्ति का सिर फोड़ा, कार में भी की तोड़फोड़; जानिए पूरा मामला

ज्यादा पुराना नहीं लग रहा है शव
महिला की हत्या कर शव को बैग में ठूंसा गया था। शव की हालत देखकर लग रहा है कि वह 24 घंटे से ज्यादा पुराना नहीं है। मृतका का चेहरा साफ पहचान में आ रहा है। चर्चा है कि शव आसपास के क्षेत्रों के साथ ही सीमा से सटे यूपी क्षेत्र की किसी महिला का है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसएसपी का कहना है कि मामले को सुलझाने के लिए थाना क्षेत्र में टीमों का गठन किया गया है। इस मामले में एसओजी को भी लगाया जाएगा। 

किच्छा में बैग में मिले महिला का शव को नहीं सुलझा सकी पुलिस
दिनेशपुर के मोहनपुर नंबर एक की तरह किच्छा में ढाई महीने पहले बैग में महिला का शव बरामद हुआ था। 31 जुलाई को हल्द्वानी मार्ग पर बेनी मजार के पास नदी किनारे बैग मिला था। महिला का शव अर्द्धनग्न हालत में था। अंदेशा था कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर छिपाने के मकसद से शव को फेंका गया था। काफी कोशिश के बाद पुलिस महिला की हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा सकी है। इस घटना के दो महीने के बाद एसआई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस महिला की न तो शिनाख्त कर सकी और न ही इस मामले का अब तक खुलासा कर सकी है। 

बुधवार दोपहर मोहनपुर नंबर एक में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में एक बैग पड़े होने और उसमें कोई संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली थी। जब बैग को खोला गया तो उसमें महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश हो रही है।
-मणिकांत मिश्रा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed