फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman accuses car rider of attempted kidnapping

Udham Singh Nagar News: महिला ने कार सवार पर लगाया अपहरण के प्रयास का आरोप

Sat, 14 Jun 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 14 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses car rider of attempted kidnapping
काशीपुर। एक क्लीनिक पर कार्यरत महिला ने कार सवार एक व्यक्ति पर उसका पीछा करने और अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिला रामपुर के थाना टांडा बादली की एक ग्राम निवासी एकता कांबोज ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया वह चीमा चौराहे के पास एक क्लीनिक पर कार्य करती है।
बताया बीते एक सप्ताह से एक व्यक्ति कार से उसका पीछा कर रहा था। छह जून की रात वह ड्यूटी समाप्त कर घर जा रही थी। इसी दौरान ग्राम धीमरखेड़ा मोड़ पर वही व्यक्ति उसका पीछा करता हुआ आया और उसकी स्कूटी के आगे कार रोककर मोबाइल नंबर मांगने लगा।
विज्ञापन

जब उसने नंबर देने से मना किया तो वह चला गया। इसके बाद बीती 11 जून को जब वह घर जा रही थी, तो दढ़ियाल रोड पर परमानंदपुर मोड़ पर लगभग साढ़े आठ बजे वही व्यक्ति कार से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपनी कार उसकी स्कूटी के आगे लगा दी और जबरन उसे खींचकर गाड़ी में बैठाने लगा। शोर मचाने पर राहगीरों व आसपास के लोगों के आने पर आरोपी कार लेकर भाग गया। पीड़िता ने कहा वह प्रतिदिन ड्यूटी आती-जाती है उसको जान-माल का खतरा बना हुआ है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed