फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Without openly running cable TV set-top box

खुलेआम बिना सेट टॉप बॉक्स के चल रहे केबल टीवी

Sun, 03 Jan 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sun, 03 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Without openly running cable TV set-top box

केबल ऑपरेटरों को प्रशासन का डर नहीं रह गया है। मनोरंजन कर विभाग शिकायत के बाद भी छापेमारी को करने को तैयार नहीं है। जिलाधिकारी के आदेश को भी संबंधित विभाग हवा में उड़ा रहा है। प्रतिस्पर्धा के चलते कुछ केबल टीवी ऑपरेटर एनालॉग सिग्नल का प्रसारण कर दूसरे के ग्राहक काटने में लगे हैं। उपभोक्ता इसी का फायदा उठा रहे हैं। एनालॉग सिग्नल प्रसारण के रोक के तीन दिन बाद भी शहर के कई क्षेत्रों मेें एनालॉग सिग्नल का प्रसारण हो रहा है।

विज्ञापन

इसी बात का जायजा लेने अमर उजाला की टीम रविवार को डाक्टर कालोनी और रम्पुरा पहुंची तो वहां बिना सेटटॉप बॉक्स के कई टीवी चलते पाए गए। कुछ केबल टीवी बंद भी पाए गए जब इसकी जानकारी ली गई तो, रम्पुरा निवासी राज बहादुर ने बताया कि उनके टीवी में  शनिवार को 3 घंटे प्रोग्राम नहीं आए उसके बाद उनका टीवी बिना सेटटॉप बॉक्स के चल रहा है। जब उनसे पूछा गया कि कौन से केबल ऑपरेटर से कनेक्शन लिया है, उसने कहा कि उन्हें यह नहीं पता है कोई हरिया नाम का व्यक्ति है वह केबल टीवी के कनेक्शन बांटता है।
विज्ञापन

वहीं सुरेंद्र कोली के घर जब अमर उजाला कि टीम पहुंची तो वहां केबल बंद पाया गया। उससे जब पूछा गया तो बोला 1 जनवरी से उसका बंद पड़ा है। उसने कहा कि यहां एक केबल ऑपरेटर द्वारा धड़ल्ले से बिना सेटटॉप बॉक्स के केबल टीवी चलाया जा रहा है, जबकि एक केबल ऑपरेटर ट्राई के नियम बता कर बिना सेटटॉप बॉक्स के प्रसारण नहीं दे रहा है। जब यह बात सहायक मनोरंजन कर आयुक्त सुंदर सिंह खंपा से पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वे देहरादून मीटिंग में हैं, वे अपने इंसपेक्टर को मौके पर भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बता दें कि जिले में सेटटॉप बाक्स नहीं लगने से नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के सीमा क्षेत्र में आने वाले 63 हजार केबल टीवी बंद चल रहे हैं। शनिवार को शहर में डाक्टर कॉलोनी, रम्पुरा, खेड़ा में बिना सेटटॉप बॉक्स के टीवी चलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मनोरंजन कर अधिकारी को फटकार लगाई, तब जाकर एनालॉग सिग्नल का  प्रसारण बंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed