{"_id":"54c5c11ebfc03a89512f915f5c2f5b74","slug":"without-clandestine-cable-tv-set-top-boxes-run-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी छिपे बिना सेटटॉप बॉक्स के चलाए जा रहे केबल टीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी छिपे बिना सेटटॉप बॉक्स के चलाए जा रहे केबल टीवी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2 जनवरी को भी जिले में सेटटॉप बाक्स नहीं लगने से नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के सीमा क्षेत्र में आने वाले 63 हजार केबल टीवी बंद रहे। शनिवार को जिले में एक हजार सेटटॉप बाक्स ही लग पाए। वहीं शहर में डाक्टर कॉलोनी, रम्पुरा, खेड़ा में बिना सेटटॉप बॉक्स के टीवी चलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मनोरंजन कर अधिकारी को फटकार लगाई, तब जाकर एनालॉग सिग्नल का प्रसारण बंद किया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता को सूचना मिली कि रम्पुरा, खेड़ा और डाक्टर कालोनी में बिना सेटटॉप बॉक्स के निगम परिक्षेत्र में एनालॉग सिगनल के माध्यम से केबल टीवी चलाए जा रहे हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त मनोरंजन कर सुंदर सिंह खंपा को फटकार लगाते हुए ट्राई के नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंचे सहायक मनोरंजन कर आयुक्त खंपा ने केबल टीवी बंद कराए। साथ ही उन्होंने संबंधित केबल ऑपरेटर को चेतावनी देते हुए कहा कि निगम के दायरे में एनालॉग सिग्नल प्रसारण करने पर सीज की कार्रवाई की जाएगी। मनोरंजन कर सुंदर सिंह खंपा ने बताया कि रम्पुरा क्षेत्र में बिना सेटटॉप बॉक्स के केबिल टीवी चलते पाए गए। जिस पर संबंधित केबल ऑपरेटर को चेतावनी देते हुए प्रसारण बंद करा दिया गया।
विज्ञापन