फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wine Syndicate: defying government decrees

शराब सिंडीकेट : सरकारी फरमान को ठेंगा

Tue, 19 Apr 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 19 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Wine Syndicate: defying government decrees
शराब की दुकान - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 सूबे में शराब सिंडीकेट बेलगाम हो रहे हैं। उनकी मनमानी शुरू से ही चर्चाओं में रही है। कभी ओवर रेटिंग को लेकर तो कभी दबंगई को लेकर। इधर रुद्रपुर जिला मुख्यालय में एक शराब सिंडीकेट ने सरकारी फरमान की ही धज्जियां उड़ा रखी हैं। सारे नियमों कायदे को ताक पर रखकर सरकारी फरमान को ठेंगा दिखाया हुआ है। 
रुद्रपुर शहर की दो नंबर अंग्रेजी शराब की दुकान स्कूल की बाउंड्री के ठीक पीछे खोल डाली, लेकिन इसके बावजूद न तो प्रशासनिक अफसरों ने कोई कदम उठाया और न सामाजिक संगठनों ने ही आवाज उठाने की जहमत उठाई।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार स्कूल या फिर मंदिर से मदिरा की दुकान की दूरी कम से कम 100 मीटर दूर होनी चाहिए, लेकिन यहां शराब सिंडीकेट ने स्कूल की बाउंड्री से सटाकर ही शराब की दुकान खोल डाली। रामपुर रोड पर सब्जी मंडी के पास स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जहां पर रोजना ही बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। इसी शिक्षा के मंदिर के ठीक पीछे खुली अंग्रेजी शराब की दुकान ने शिक्षा के मंदिर पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की दुकान खुले लगभग 1 माह का समय बीत चुका है, इसके बावजूद जिम्मेदार अफसरों ने दुकान शिफ्टिंग को लेकर संजीदगी नहीं दिखाई है। सोमवार को कई अभिभावक शराब की दुकान की शिकायत लेकर अमर उजाला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्कूल की दीवार से सटी अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने से बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। दुकान को 20 दिन से अधिक का समय हो गया, लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ अभिभावकों का कहना था कि इस दिशा में जल्द ही वह डीएम से भी दुकान हटाने की मांग करेंगे। उधर इस बारे में जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने कहा कि अगर दुकान निर्धारित दूरी के अंतर्गत होगी तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल के आसपास दुकान को नहीं खोला जा सकता। इस बारे में जल्द कार्रवाई की जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed