फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Will soon begin air flights between Delhi-Pithoragarh

दिल्ली-पिथौरागढ़ के बीच शीघ्र ही हवाई उड़ानें शुरू होंगी

Tue, 08 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 08 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Will soon begin air flights between Delhi-Pithoragarh
Sharjah to Chandigarh flight - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली और पिथौरागढ़ के बीच शीघ्र ही एयर इंडिया अपनी उड़ानेें शुरू करेगा। उड़ानों की संभावनाओं को तलाश करने के लिए एयर इंडिया के चेयरमैन मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) रेबत पॉल पिथौरागढ़ जिले के अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक करेंगे। वह मंगलवार पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गए। एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे ओएसडी रेबत पॉल ने कहा कि आवागमन की अपेक्षित सुविधाएं न होने के कारण कुमाऊं में पर्यटन को बढ़ावा नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुमाऊं को हवाई सेवाओं से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ के नैनी सैनी में हवाई अड्डा मौजूद है, लेकिन किसी भी एयर लाइन ने उड़ानें शुरू नहीं की हैं। एयर इंडिया इस मामले में गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। इस सिलसिले में वह पिथौरागढ़ में एयरपोर्ट और जिले के आला अफसरों से मुलाकात कर हवाई सेवाओं की संभावनाएं तलाशेंगे। 
विज्ञापन


यदि अपेक्षित सुविधाएं मिलीं तो दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए वाया पंतनगर फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी। प्रथम चरण में चार दिन ही फ्लाइट सेवा शुरू होगी। सवारियां मिलने पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने पंतनगर में एयरपोर्ट और एयर इंडिया के अधिकारियों से भी वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंगल, बुद्ध, शुक्र और शनिवार को चलने वाली फ्लाइटों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि यात्रियों को सुविधा पहुंचाने के लिए ही एयर इंडिया ने पंतनगर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का समय साढ़े तीन बजे से घटाकर ढाई बजे कर दिया है। उन्होंने बताया कि यदि सवारियों की संख्या बढ़ जाए तो फ्लाइट सप्ताह में चार दिन से बढ़ाकर प्रतिदिन की जा सकती है। 
पंतनगर में अधिकारियों से मिलने के बाद ओएसडी टू सीएमडी रेबत पॉल पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed