{"_id":"63fb8d8ef0a1d80b5108e645","slug":"will-agitate-to-get-justice-for-the-deceased-bajwa-bazpur-news-c-8-1-66044-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतका को न्याय दिलाने के लिए करेंगे आंदोलन : बाजवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतका को न्याय दिलाने के लिए करेंगे आंदोलन : बाजवा
Sun, 26 Feb 2023 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 26 Feb 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
सितारगंज में मिला था प्रकाश कौर का शव, पुलिस ने किया है गैर इरादतन हत्या का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बाजपुर। पांच दिन पहले सितारगंज में पेड़ से युवती का शव मिलने से परिजन सदमे में हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है, जो न्याय संगत नहीं है। 28 फरवरी को अंतिम अरदास के दौरान न्याय दिलाने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
रविवार को किसान नेता जगतार सिंह बाजवा के आवास पर मृतका के पिता किसान हरवंश सिंह, माता सरजीत कौर, भाई संदीप सिंह ने बताया कि प्रकाश कौर 19 फरवरी को अपने शैक्षिक दस्तावेज लेकर पिंडारी गांव निवासी सुमन कौर के घर गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन करने पर प्रकाश कौर का शव सितारगंज के गांव बघौरी में पेड़ से लटका मिला था। उन्होंने सुमन कौर, मुजाहिद और अरमान पर साजिश के तहत घर बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। किसान नेता बाजवा ने कहा कि 28 फरवरी को अंतिम अरदास कार्यक्रम में न्याय दिलाने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। बाजवा ने बताया कि बाजपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने पीड़ित परिवार की मदद करने का भरोसा दिया है। वहां व्यापार मंडल उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह, बरहैनी व्यापार मंडल अध्यक्ष जसवंत सिंह, उपप्रधान योगेश सैनी, राजकिशोर सिंह, खेमकरन, हरदीप कौर, सराजे, बलजीत सिंह आदि थे। संवाद