फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   While the administration was formulating a strategy, a woman was crushed by a dumper.

Udham Singh Nagar News: इधर प्रशासन बनाते रहा रणनीति, उधर महिला को रौंद गया डंपर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
While the administration was formulating a strategy, a woman was crushed by a dumper.
रुद्रपुर। सितारगंज से रुद्रपुर और बाजपुर से काशीपुर तक। हाईवे पर ओवरलोड वाहन मौत का कहर बनकर दौड़ रहे है। बेकाबू वाहन एक सप्ताह में सात लोगों की जिंदगी लील गए। मगर सिस्टम आंखों पर पट्टी बांधकर मूकदर्शक बना रहा। मंगलवार को इधर प्रशासन ओवरलोड वाहनों पर नकेल कसने की रणनीति बनाता रहा। उधर, किच्छा में डंपर महिला को रौंदकर चला गया।
विज्ञापन


एक के बाद एक सड़क हादसों ने यूएस नगर की ट्रैफिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि हाईवे पर ओवरलोड वाहनों को चलने की खुली छूट दी जा रही है। पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे वाहन मनमाने ढंग से दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पहला हादसा एक सप्ताह पहले रुद्रपुर में हुआ जहां वाहन सड़क पर युवक को रौंद गया। इसके बाद कई पहिए उसे कुचलते रहे। अगले दिन बाजपुर में हादसा हो गया। भूसे से लदा ट्रक कार के ऊपर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कार सवार चालक की मौत हो गई। तीसरे दिन से सितारगंज में ओवरलोड ट्रक महिला को कुचल गया। इसके बाद काशीपुर में 24 घंटे के अंदर तीन हादसे हुए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या को काशीपुर में धरने पर बैठने पड़ा। तब जिम्मेदारों की नींद टूटी। मंगलवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कलक्ट्रेट में ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने के लिए बैठक बुलाई ही थी कि उधर किच्छा में डंपर महिला को कुचल गया। हादसे में महिला का पति घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed