फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   When will the transit camps become a shabby road?

आखिर कब बनेगी ट्रांजिट कैंप की जर्जर सड़क 

Mon, 22 Apr 2019 12:16 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Mon, 22 Apr 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
When will the transit camps become a shabby road?
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप की मुख्य सड़क में बने गड्ढे। - फोटो : अमर उजाला

शहर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में जगह-जगह हुए गड्ढों से सड़क पर हालत जर्जर हो गई है। गर्मी में धूल तो बरसात में कीचड़ से लोग परेशान रहते हैं। धूल और कीचड़ के बीच रहने वाले शहरवासियों को संक्रामक रोगों का भी खतरा बना है।  ट्रांजिट कैंप की जर्जर हालत को लेकर क्षेत्रवासियों ने कई बार आंदोलन किया।

विज्ञापन

विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी शासन में कई बार सड़क निर्माण की मांग उठाई। लोनिवि ने करीब 2.9 किमी. लंबी सड़क के निर्माण के लिए शासन को पांच करोड़ रुपये का इस्टीमेट भेजा था। इसमें से सिर्फ 900 मीटर सड़क का निर्माण ही स्वीकृत हो सका, जिसके लिए विभाग को ढाई करोड़ रुपये अवमुक्त हुए। बीती मार्च में विभाग ने 900 मीटर सड़क निर्माण के लिए टेंडर निकाला। एक ठेकेदार ने टेंडर लिया लेकिन कम रेट की वजह से काम छोड़कर चला गया। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


शासन से 900 मीटर सड़क निर्माण के लिए 2.50 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। टेंडर भी निकाला था लेकिन ठेकेदार कम रेट के कारण टेंडर छोड़कर चला गया। 23 मई को चुनाव समाप्त होने के बाद ही फिर टेंडर निकाला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र प्रसाद, सहायक अभियंता, लोनिवि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed