फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   When the police officer issued a challan, the driver stopped the bus in the middle of the road and caused a traffic jam.

Udham Singh Nagar News: दरोगा ने काटा चालान तो चालक ने बीच सड़क पर बस खड़ी कर लगा दिया जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
When the police officer issued a challan, the driver stopped the bus in the middle of the road and caused a traffic jam.

विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज बस अड्डे के पास बृहस्पतिवार की देर तब हंगामा हो गया जब दरोगा ने रोडवेज बस का चालान काट दिया। चालान कटने से नाराज चालक ने बस रास्ते में खड़ी कर जाम लगा दिया। इससे हंगामे के आसार रहे। दरोगा और चालक-परिचालक के बीच तीखी हॉट टाक भी हुई।
बृहस्पतिवार की देर शाम हरिद्वार डिपो के परिवहन निगम की बस देहरादून से रुद्रपुर बस अड्डे के बाहर पहुंची। जहां से उसे टनकपुर के लिए रवाना होना था। चालक का कहना था कि परिचालक पर्ची कटाने के लिए अंदर गया और एक यात्री लघुशंका करने चला गया। उसने बस गेट के पास खड़ी कर दी। इतने में एक दरोगा आए और बस सीज करने की बात कहते हुए उसका ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिया।
विज्ञापन

इधर, लाइसेंस जब्त करते ही चालक ने बस सड़क के बीच में ही खड़ी कर दी। जिससे कुछ देर हल्का जाम लग गया। इसके बाद चालक-परिचालक व दरोगा के बीच कहासुनी हो गई। हंगामे के दौरान यात्री असहज नजर आए। कई यात्रियों ने बस से नीचे उतरकर दरोगा के व्यवहार पर नाराजगी जताई। दरोगा का कहना था कि बस गेट पर खड़ी होने से जाम लग रहा था। बस का चालान कर छोड़ दिया गया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि चालक के नियमों का उल्लंघन करने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed