फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wheat Rain Farmer

Udham Singh Nagar News: ऊधमसिंह नगर में बारिश से अब तक 46 हजार एकड़ में लगी गेहूं की फसल बर्बाद

Tue, 04 Apr 2023 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 04 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Wheat Rain Farmer
कृषि विभाग ने निदेशालय को भेजी रिपोर्ट, नुकसान का आकलन अब भी जारी, ड्रोन से कराया जा रहा सर्वे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। जिले में कृषि विभाग की टीम ने बारिश से बर्बाद हुई गेहूं की फसल शुरुआती रिपोर्ट कृषि निदेशालय देहरादून को भेज दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के सभी सात विकासखंडों में 18 हजार 500 हेक्टेयर यानी 42 हजार 250 एकड़ क्षेत्र में लगी गेहूं की फसल बर्बाद हुई है। अभी भी गेहूं के नुकसान सर्वे जारी है। जिला प्रशासन वीडियोग्राफी व ड्रोन के माध्यम से भी गेहूं का नुकसान का सर्वे करा रहा है, ताकि प्रभावित किसानों को आसानी से मुआवजा मिल सके।
जिले में 2.70 लाख एकड़ भूमि में गेहूं की खेती होती है। बीते 20 व 21 मार्च और 31 मार्च व एक अप्रैल को हुई बेमौसमी बारिश से गेहूं की तैयार फसल को काफी नुकसान हुआ है। कृषि और राजस्व विभाग के शुरुआती संयुक्त सर्वे में 18 हजार 500 हेक्टेयर गेहूं की फसल बर्बाद होने का आंकड़ा सामने आया है। मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा ने बताया कि यह रिपोर्ट कृषि निदेेशालय देहरादून भेज दी है। जिले में गेहूं के नुकसान का सर्वे लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि तराई में पूरी कृषि भूमि सिंचित क्षेत्र में है। प्रभावित किसानों को गेहूं के नुकसान का मुआवजा 17 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मिलेगा। असिंचित क्षेत्र में मुआवजा प्रति हेक्टेयर सात हजार रुपये मिलता है, लेकिन यहां असिंचित खेती नहीं है।
विज्ञापन

-------
बाजपुर, काशीपुर, गदरपुर में सबसे ज्यादा नुकसान : डीएम
डीएम युगल किशोर पंत ने बताया कि ऊधम सिंह नगर जिले में अभी तक हुए गेहूं के नुकसान के सर्वे के अनुसार करीब 35 प्रतिशत फसल बर्बाद हुई है। कुछ तहसीलों का अभी सर्वे शेष है। सबसे अधिक नुकसान बाजपुर, गदरपुर, काशीपुर क्षेत्र में हुआ है। किसानों को उनकी फसल का उचित मुआवजा दिलाने के लिए वीडियोग्राफी, फोटो और ड्रोन से सर्वे किया जा रहा है। मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा को शीघ्र जिले की पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
आम, लीची और टमाटर की 20 प्रतिशत फसल बर्बाद
रुद्रपुर। बेमौमसी बारिश के चलते जिले में आम, लीची, खीरा और टमाटर की 20 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई है। उद्यान विभाग के निरीक्षकों ने बागवानी से जुड़ी फसल के नुकसान का सर्वे कर लिया है। जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी ने बताया कि जिले में आम की 4000 हेक्टेयर, लीची 1500 हेक्टेयर, खीरा व टमाटर 1000 हेक्टेयर में होता है। बीते दिनों पहले तेज हवा व बारिश आने के चलते सभी फसलों में 20 प्रतिशत का नुकसान देखने को मिला है। बताया कि नुकसान की रिपोर्ट उद्यान निदेशालय में भेज दी गई है। संवाद

--------------
फसल मुआवजे की मांग को लेकर तहसील में दिया धरना

गदरपुर। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्दार्थ भुसरी और ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह नयाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार पूजा शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बीते दिनों भारी बारिश से गेहूं की फसल को हुए नुकसान का 25 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से किसानों को मुआवजा देने की मांग की। किसान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष बेहड़ ने कहा कि किसानों की 80 प्रतिशत फसल खराब हो चुकी है। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा फसल को हुए नुकसान को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार को किसानों के बिजली और पानी के बिल माफ करने चाहिए। वहां पर मन्नू चौधरी, टेकचंद कंबोज, किशोर सामंत, मनोज देवराडी, रामविलास शाह, अमरनाथ चुघ, त्रिनाथ विश्वास, जगन्नाथ सरकार, श्याम सिंह देउपा, दयाल चंद आदि मौजूद थे। संवाद
फोटो 03आरडीपी 08पी: गदरपुर में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता
-----
50 हजार प्रति एकड़ की दर से दिया जाए मुआवजा
खटीमा। बेमौसमी बारिश से हुए किसानों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेसी उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट से मिले। उप नेता प्रतिपक्ष कापड़ी ने कहा कि बेमौसमी बारिश से किसानों की पूरी फसल नष्ट हुई है। किसानों के समक्ष बड़ी समस्या बन चुकी है। ऐसी स्थिति में मुआवजे के अतिरिक्त सहकारी समिति और बैंकों से लिए गए ऋण की अदायगी माफ की जाए। उन्होंने तत्काल सर्वे कर पचास हजार प्रति एकड़ की दर से मुआवजे की मांग की। एसडीएम बिष्ट में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहां दान सिंह राणा, कृष्णा नेगी, देवेंद्र कन्याल, रवीश भटनागर, विनोद चंद, मान सिंह आदि थे। संवाद
-03केटीएम01पी:


ऋण बकाया वसूली पर छह माह की लगे रोक : चीमाबाजपुर। भारतीय किसान यूनियन उगरांहा के प्रदेश अध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा ने कहा कि कहा कि ओलावृष्टि, बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कहा कि अनाज के साथ जानवरों के लिए भूसे की भी दिक्कत रहेगी। सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते चीमा ने कहा कि किसान पहले ही कर्ज में डूबा है। सरकार को सर्वे कराकर किसानों की परेशानी समझते हुए मुआवजा तीस हजार प्रति एकड़ के हिसाब से देना चाहिए। कहा कि किसानों के ऋण बकाया वसूली पर छह माह तक रोक लगाई जाए। साथ ही छह माह का ब्याज भी नही लगना चाहिए। सरकार को किसानों के हित निर्णय लेने की जरूरत है। संवाद


--------

03 केएसपी 17 बल्ली सिंह चीमा।



फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग
जसपुर। आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार पूनम पंत को ज्ञापन सौंपा। कहा कि बेमौसमी वर्षा से किसानों की 80 प्रतिशत से अधिक गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने सरकार से हानि हुई फसलों का तुरंत सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की घोषणा करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी, सरदार सुवा सिंह, डॉ. सीपी सिंह, साबिर हुसैन, डॉ. दिलशाद, वसीम सिद्दीकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed