{"_id":"6096da688ebc3ec36b7a8ad7","slug":"wheat-purchasing-affected-khatima-news-hld423796780","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारदाने का संकट, गेहूं खरीद प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारदाने का संकट, गेहूं खरीद प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बारदाने का संकट खड़ा होने से गेहूं खरीद प्रभावित हो रही है। कोरोना संक्रमण के चलते दूसरे राज्यों से बारदाने की रैक समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। बारदाना खत्म होने के कारण शनिवार को भी जिलेभर में कई सहकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद नहीं हो सकी।
तराई विकास सहकारी संघ में पिछले तीन दिनों से बारदाना खत्म होने के कारण गेहूं की खरीद बंद है। गेहूं बेचने के लिए पहुंचे कई किसान केद्रों से बैरंग लौटे। तराई विकास सहकारी संघ के क्रय केंद्र से गेहूं का उठान न होने से केंद्र पर पिछले पांच दिनों से 61 क्विंटल गेहूं डंप पड़ा हुआ। बिगवाड़ा मंडी परिसर स्थित यूसीएफ के क्रय केंद्र पर भी बारदाना खत्म होने के कारण गेहूं खरीद नहीं हुई।
इधर, रुद्रपुर गल्ला मंडी स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर भी गेहूं खरीद शून्य रही। वरिष्ठ विपणन अधिकारी हेमंत जोशी ने कहा कि रविवार तक असम राज्य से बारदाने की रैक जिले में पहुंचने की संभावना है। यदि रविवार को बारदाना उपलब्ध हो जाता है, तो सोमवार से सभी क्रय केंद्रों पर बारदाना उपलब्ध हो जाएगा। वर्तमान में कई केद्रों पर बारदाना खत्म होने के कारण गेहूं तौल नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण समय पर बारदाने की रैक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
ब्लॉक में 23 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद
खटीमा। विकासखंड के गेहूं खरीद केंद्रों में अब तक 23 हजार 500 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। बारदाने के अभाव में 50 में से अधिकांश क्रय केंद्रों में 28 अप्रैल से खरीद ठप है। गेहूं क्रय केंद्रों से अभी 30 हजार क्विंटल गेहूं का उठान होना है।
एएसएमआई ललित मोहन के अनुसार आरएफसी के तीनों क्रय केंद्रों में 24 हजार 846 क्विंटल गेहूं खरीद हो चुकी है। बारदाने के अभाव में बंद खरीद सोमवार से बारदाना मिलने के बाद हो शुरू हो सकेगी। इधर, एडीओ सहकारिता गौरव शर्मा ने बताया 13 अप्रैल तक हुई खरीद का किसानों को भुगतान हो चुका है। सहकारिता विभाग के क्रय केंद्रों में 21 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। बारदाने के अभाव में कुछ केंद्रों में खरीद बंद हो चुकी है। इधर, मझोला-खटीमा सहकारी गन्ना विकास समिति के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल से खरीद बंद है। उन्होंने कहा कि गेहूं उठान में हीलाहवाली चल रही है।