फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wheat Procurement at MSP

एमएसपी पर गेहूं खरीद न होने से भड़का किसानों का आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Wheat Procurement at MSP
काशीपुर मंडी समिति के अतिथिगृह में बैठक करते काश्तकार। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। फ्लोर मिल संचालकों की ओर से एमएसपी पर गेहूं खरीद न किए जाने से किसानों का आक्रोश भड़क उठा। मुख्य कृषि अधिकारी के ने पहुंचने पर इस मुद्दे को लेकर फ्लोर मिलर्स और किसान नेताओं के बीच वार्ता नहीं हो सकी। एमएसपी न मिलने पर किसानों ने 19 अप्रैल से डीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सरकारी खरीद के अलावा जिला प्रशासन ने फ्लोर मिलर्स को भी एमएसपी पर गेहूं खरीद करने के निर्देश दिए हैं लेकिन फ्लोर मिलर्स एमएसपी से 200 रुपये कम पर गेहूं खरीद कर रहे हैं। इसे लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को किसान नेता कर्म सिंह पड्डा और रवींद्र सिंह राणा के नेतृत्व में रुद्रपुर जाकर डीएम रंजना राजगुरू से मिला था। डीएम ने किसानों को आश्वस्त किया था कि उनकी समस्या के संबंध में मुख्य कृषि अधिकारी शनिवार को काशीपुर पहुंचकर फ्लोर मिल एसोसिएशन से किसानों की वार्ता कराएंगे। शनिवार सुबह किसान नेता कृषि उत्पादन मंडी समिति के अतिथिगृह पहुंच गए। काफी देर से प्रतीक्षा करने के बाद भी मुख्य कृषि अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, इससे किसान नेताओं का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने डीएम और एडीएम जगदीश कांडपाल को फोन से मुख्य कृषि अधिकारी के न पहुंचने की शिकायत की। किसानों ने एसडीएम गौरव कुमार को भी फोन लगाया, लेकिन उन्होंने जसपुर में होने की जानकारी दी। किसान नेताओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर उनकी समस्या का समाधान न किया गया तो किसान 19 अप्रैल से डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। वहां भाकियू नेता कर्म सिंह पड्डा, रविंद्र सिंह राणा, कल्याण सिंह, मंजीत सिंह, राजू सिंह छीना, बलजिंदर संधू, टीका सिंह, कश्मीर सिंह, जागीर सिंह, ऋषिपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed