फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   weather change in district.

Udham Singh Nagar News: तराई में कोहरे की जबरदस्त दस्तक, लुढ़का पारा

Sun, 05 Jan 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 05 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
weather change in district.
रुद्रपुर। तराई में मौसम बदलाव के बाद अब कोहरे ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम घना कोहरा पड़ रहा है। हालांकि गनीमत है कि दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को काफी राहत महसूस हो रही है। दिनभर चल रही दक्षिणी-पश्चिमी हवा से अधिकतम और न्यूनतम पारा लुढ़क गया है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार की सुबह घने कोहरे के बीच हुई। हालांकि इसकी शुरुआत शुक्रवार की शाम ही हो गई थी। सात बजे के बाद कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। सुबह आलम यह रहा कि दृश्यता बहुत कम हो गई थी। दिन में भी लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर लगभग 11 बजे से कोहरा छंटने लगा और आधे घंटे के बाद धूप निकल आई। उधर दिन में भी चार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही दक्षिणी-पश्चिमी हवा ने देर शाम ठंड को बढ़ा दिया। शनिवार को अधिकतर तापमान 1.5 डिग्री नीचे लुढ़ककर 17.5 तो न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री नीचे गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन तक ऐसे ही कोहरा पड़ेगा। पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि शीतलहर और कोहरा ऐसे ही बरकरार रहेगा। इससे सुबह-शाम ठंड में और इजाफा होगा। दिन में आसमान साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटीमा में सुबह छाया घना कोहरा, दोपहर में खिली धूप

खटीमा/मझोला। क्षेत्र में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते सुबह के समय वाहनों की हेडलाइट ऑन रही। हालांकि दोपहर के समय धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम के समय फिर से कोहरा छा गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को कोहरा छाए रहने की संभावना है।

खटीमा के बाजार क्षेत्र, सितारगंज रोड से लेकर टनकपुर रोड तक घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। रोडवेज बसें भी एक से आधा घंटे लेट रहीं। मझोला, पोलीगंज, रघुलिया, दाहढाकी आदि क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। राजकीय थारू इंटर कॉलेज की मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि क्षेत्र का अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed