{"_id":"68d1a9c3ab41a5bd460d6506","slug":"water-flows-continuously-from-tanks-placed-above-the-toilets-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-132507-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शौचालयों के ऊपर रखे टैंकों से बहता है निरंतर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शौचालयों के ऊपर रखे टैंकों से बहता है निरंतर पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से सरकारी अस्पताल में निरंतर पानी बह रहा है। कई अधिकारी बदलने के बाद भी रोकथाम के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा सका। इस कारण से शौचालयों के ऊपर रखी पानी की टंकी के पास काई जमी है और झाड़ियां उग गईं हैं।
एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में महिला वार्ड और पुरुष वार्ड के सामने शौचालय के ऊपर पानी की टंकी रखी हुई है। यहां से शौचालयों में पानी की सप्लाई दी गई है। रोज पानी ओवरफ्लो होने से निरंतर पानी बहता रहता है। इसकी रोकथाम के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। यह समस्या कई सालों से बनी हुई है। सीएमएस कक्ष के सामने लगे वाटरकूलर की टंकियों से पानी बहता रहता रहता है।