फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Water crisis deepens in many wards due to scorching heat

Udham Singh Nagar News: भीषण गर्मी में कई वार्डों में गहराया जल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in many wards due to scorching heat
प्रतीकात्मक। 
दिनेशपुर। भीषण गर्मी में भूजल स्तर गिरने से नगर में जल संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई वार्डों में जल संकट गहराने के साथ पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। जल स्तर घटने से हैंडपंप से पानी निकलना बंद हो गया है। प्रभावित वार्डों में नगर पंचायत की ओर से टैंकर के जरिए पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। नगर के गांधीनगर वार्ड एक, प्लान्टेशन, वार्ड आठ, वार्ड पांच, दुर्गा मंदिर क्षेत्र, मलिन बस्ती, मछली बाजार समेत अन्य स्थानों पर लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। जल संस्थान की ओर सुबह के समय होने वाली पानी की सप्लाई भी सही तरीके से नहीं हो रही है। फोर्स नही होने से ऊपरी इलाकों में पानी नही पहुंच पा रहा है। नगर पंचायत ईओ सरोज गौतम ने कहा कि नगर पंचायत प्रभावित क्षेत्र में पानी टैंकर भेजकर समस्या दूर करने का प्रयास कर रही हैं। फिलहाल सुबह व शाम के समय नगर पंचायत के टैंकर विभिन्न वार्डों में भेजा रहा है। साथ ही खराब हैंडपंप को भी ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed