{"_id":"656a2a53de9a90daf20cb464","slug":"watchmans-dead-body-found-buried-in-soil-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-5206-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मिट्टी में दबा मिला चौकीदार शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मिट्टी में दबा मिला चौकीदार शव
Sat, 02 Dec 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। ईंट भट्ठे पर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शुक्रवार देर शाम हरपाल सिंह (65) पुत्र उम्मेद सिंह निवासी थाना धामपुर जिला बिजनौर के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि धर्मपुर क्षेत्र में एक भट्ठे पर चौकीदारी करने वाला हरपाल लापता है। धर्मपुर पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश भट्ट ने बताया कि तलाश करने पर चौकीदार का शव ईंट भट्ठे के परिसर में ही मिट्टी में दबा हुआ मिला। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है।