फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   50 policemen raided more than 15 locations in rudrapur

रुद्रपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: 15 से ज्यादा स्पा सेंटर, होटल और गेस्ट हाउस पर छापेमारी, 14 हिरासत में

Thu, 17 Sep 2026 01:58 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 17 Sep 2026 01:58 PM IST
सार

रुद्रपुर में पुलिस की अचानक कार्रवाई से स्पा सेंटरों, होटल और गेस्ट हाउसों में हड़कंप मच गया। अलग-अलग टीमों में पहुंचे 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने एक के बाद एक 15 से अधिक ठिकानों में प्रवेश कर वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
50 policemen raided more than 15 locations in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रुद्रपुर शहर में बुधवार को पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से स्पा सेंटरों, होटल और गेस्ट हाउसों में हड़कंप मच गया। अलग-अलग टीमों में पहुंचे 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने एक के बाद एक 15 से अधिक ठिकानों में प्रवेश कर वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों की जानकारी जुटाई। चेकिंग के दौरान 14 से ज्यादा महिला-पुरुष पुलिस के रडार पर आए, जिन्हें हिरासत में लिखाए पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस टीमों ने ठिकानों में मौजूद लोगों के पहचान-पत्र देखे और होटल-गेस्ट हाउसों में दर्ज एंट्री का मिलान किया। स्पा सेंटरों में कर्मचारियों और ग्राहकों से भी पूछताछ की गई। संदिग्ध पाए गए लोगों के बारे में पुलिस ने जरूरी जानकारी जुटाकर उनका सत्यापन शुरू कर दिया। चेकिंग के दौरान कई स्थानों पर रजिस्टर और डिजिटल रिकॉर्ड भी देखे गए। संचालकों को स्पष्ट किया गया कि आने वाले प्रत्येक ग्राहक का पहचान-पत्र और आवश्यक विवरण दर्ज किया जाए। पुलिस ने विशेष रूप से नाबालिगों के प्रवेश, मानव तस्करी और अनैतिक देह व्यापार जैसी गतिविधियों को लेकर संचालकों को सतर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि रिकॉर्ड या लाइसेंस से जुड़ी गड़बड़ी मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी गैरकानूनी गतिविधि में संचालक या कर्मचारी की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान सामने आए संदिग्ध ठिकानों और लोगों की जानकारी जुटा ली है। इन स्थानों पर आगे भी निगरानी केी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed