फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Was drilled and completed the way campaign

रास्ते खोदे और हो गया अभियान पूरा

Thu, 07 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Thu, 07 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन

अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रशासन केवल रास्ते खोद कर खानापूर्ति कर रहा है। कई अवैध कालोनियां सीज होने के बावजूद उनमें धड़ल्ले से काम चल रहा है।

विज्ञापन


डीएम के आदेश पर स्थानीय प्रशासन अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान तो चला रहा है। लेकिन इन कालोनियों में सड़कें खोदने तक सीमित कार्रवाई हो रही है। बुधवार को भी प्रशासन ने टांडा रोड पर स्थित दो कालोनियों के रास्ते जेसीबी से खोद दिए। जबकि मौके पर कुछ दुकानों का निर्माण कार्य जारी था। लेकिन प्रशासन ने उन्हें तोड़ने तक की जहमत नहीं उठाई। केवल कालोनाइजर को नोटिस जारी किया हुआ है कहकर पलड़ा झाड़ लिया।

विज्ञापन


इधर बताया जाता है कि जिस कालोनी का रास्ता खोदा गया। उसी कालोनी में एक दुकान का नक्शा पूर्व में पास किया जा चुका है। वहां मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि जब नक्शे अप्लाई किए जाते हैं तो उन पर त्वरित कार्रवाई नहीं होती। नक्शे पास कराने को कालोनाइजर इधर से उधर चक्कर काटते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बता दें कि काशीपुर में 150 से अधिक अवैध कालोनियां बनाई जा रही हैं। लेकिन इतने लंबे से समय से बन रही कालोनी प्रशासन को पहले अवैध क्यों नहीं दिखाई दी। यह एक बड़ा प्रश्न चिन्ह है। जो कालोनियां प्रशासन सीज करता भी है वह कब खोल दी जाती है। इसका पता भी नहीं चलता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed