{"_id":"6a3590e833415c03020369b7","slug":"warning-to-police-personnel-dismissal-if-found-drinking-on-duty-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-143114-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पुलिसकर्मियों को चेतावनी, ड्यूटी पर शराब पी तो होंगे बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पुलिसकर्मियों को चेतावनी, ड्यूटी पर शराब पी तो होंगे बर्खास्त
Sat, 20 Jun 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कैंची धाम मेला ड्यूटी के दौरान जिले के दो पुलिसकर्मियों ने होम स्टे संचालक की बेटी से छेड़छाड़ कर दी थी। इस मामले में एसएसपी अजय गणपति ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर चुके हैं। उन्होंने दो टूक कहा है कि पुलिसकर्मी इसे अब आखिरी चेतावनी समझें। भविष्य में ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शराब पीते कोई जवान मिला तो सीधे बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की शारीरिक फिटनेस, टर्नआउट, अनुशासन व कार्यप्रणाली को सुधारने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन और जन विश्वास बनाए रखने के लिए प्रत्येक पुलिसकर्मी का अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करना जरूरी है।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान और सार्वजनिक स्थानों पर शराब या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। प्रत्येक पुलिसकर्मी को वर्दी की गरिमा और विभाग की प्रतिष्ठा के अनुरूप आचरण करना चाहिए।