{"_id":"653638344afc9b863f09b8d2","slug":"villagers-will-make-their-village-drug-free-in-shaktifarm-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shaktifarm News: ग्रामीणों ने खाई है कसम, अपने गांव को नशा मुक्त कर लेंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shaktifarm News: ग्रामीणों ने खाई है कसम, अपने गांव को नशा मुक्त कर लेंगे दम
Mon, 23 Oct 2023 02:39 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:39 PM IST
सार
पंजाबी बसघर गांव में ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह की अगुवाई में एक बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ने गांव में नशे के बढ़ते धंधे पर गहन चिंता जताई। उन्होंने बैठक में नशे के खिलाफ अभियान छेड़ने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
drug free
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नशे के बढ़ते धंधे और उसके चंगुल में फंसते युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित ग्रामीणों ने इसके खिलाफ स्वयं ही लड़ने की कसम खाई। उन्होंने बैठक कर नशे के खिलाफ अभियान छेड़ने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
पंजाबी बसघर गांव में ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह की अगुवाई में एक बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ने गांव में नशे के बढ़ते धंधे पर गहन चिंता जताई। कहा कि अवैध शराब और स्मैक के बढ़ते धंधे से युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है। अनेक घर बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वयं ही इसके खिलाफ अभियान छेड़ने की बात कही।
विज्ञापन
सभी ने सामूहिक रूप से शपथ लेते हुए कहा कि ना तो नशा करेंगे और ना ही किसी को नशा करने देंगे। इस संबंध में ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी को ज्ञापन सौंप कर नशे पर नकेल लगाने में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर करनैल सिंह, स्वर्ण सिंह, अमृतपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, सुखदेव सिंह, पूरन सिंह, राजेंद्र सिंह, रेशम सिंह, जगदीश सिंह, बूटा सिंह आदि थे।
विज्ञापन