फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Villagers collectively keeping guard due to fear of miscreants in Bangladesh violence case

बांग्लादेश में तख्तापलट: अपने रिश्तेदार को लेकर टेंशन में उत्तराखंड के लोग, फोन पर ले रहे हालात की जानकारी

Thu, 08 Aug 2024 09:24 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 08 Aug 2024 09:24 AM IST
सार

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद लगातार हो रही हिंसा की घटनाओं के चलते वहां के हिंदुओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। दिनेशपुर के कई लोगों के रिश्तेदार बांग्लादेश में है और वहां हो रही हिंसा को देखते हुए रिश्तेदारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। 

विज्ञापन
Villagers collectively keeping guard due to fear of miscreants in Bangladesh violence case
बांग्लादेश में तख्तापलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद लगातार हो रही हिंसा, उपद्रव और आगजनी की घटनाओं के चलते वहां के हिंदुओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। दिनेशपुर क्षेत्र के कई लोगों के रिश्तेदार बांग्लादेश में है और वहां हो रही हिंसा को देखते हुए रिश्तेदारों की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित हैं। लोग फोन पर अपने रिश्तेदारों की सलामती की जानकारी ले रहे है। जानकारी के अनुसार अधिकतर लाेग एक ही जगह पर रुक रहे हैं। ग्रामीण सुरक्षा की दृष्टि से सामूहिक रूप से पहरेदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

महिलाओं को एक ही स्थान पर रखा गया है
सुंदरपुर निवासी अमृत विश्वास बताते है कि उनकी सगी मौसेरी बहन पवित्रा मंडल खुलना शहर से पांच किमी दूर गांव छाचीबुनिया में रहती है। उन्होंने फोन पर बताया कि मंगलवार से कट्टरपंथी युवक हथियारों के साथ गांव के बाहर की सड़क पर लगातार उपद्रव मचा रहे हैं। मंगलवार को खुलना के पास जीरो पाइंट पर स्थित उनके बेटे अपू मंडल के ऑफिस को जला दिया गया था। इसमें कई लोग हताहत हुए थे। ऑफिस नहीं जाने के कारण उनका बेटा बच गया गया। पवित्रा ने बताया कि गांव के सभी हिंदू घरों में दुबके है। सभी महिलाओं को एक ही स्थान पर रखा गया है। ग्रामीण सामूहिक रूप से दिन रात उनकी पहरेदारी कर रहे है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Amar Ujala Exclusive: उत्तराखंड के 10 मेधावी विद्यार्थी इंग्लैंड से करेंगे परास्नातक, 14 अगस्त को करेंगे एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के बाहर लटका है ताला
वार्ड आठ निवासी प्रशांत विश्वास के बड़े भाई खुलना जिले के बोटिया गाटा थाने के गांव बयरभांगा निवासी विनय विश्वास ने बताया कि खुलना शहर में जमकर हिंसा हो रही है। बोटियागाटा में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। थाने में बाहर से ताला लटका है। सुंदरपुर के तपन मंडल के चचेरे भाई पाईकगाछा के चारबांदा के मृणाल मंडल पुलिस में है। उन्होंने बताया कि उन्हें मुस्लिम टोपी पहनकर घर से बाहर निकलना पड़ रहा है।

मुस्लिम साथियों ने दिया सुरक्षा का भरोसा
विनय विश्वास ने बताया कि बयरभांगा गांव के प्रधान को उपद्रवियों ने मौत के घाट उतार दिया है। वह मुस्लिम और आवामी लीग के नेता थे। वार्ड नौ के अमित विश्वास के तहेरे भाई जसोर जिले के हिदे इछामोती निवासी दिपांकर ने बताया कि अभी तक शांति है। गांव के लोग दिन रात जागकर बारी बारी से परिजनों की रखवाली कर रहे है। गांव के मुस्लिम समाज के लोगों ने उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। उपजिला डाकोब के एमपी ननीगोपाल मंडल और पूर्व चेयरमैन विधान राय के घरों और संपत्तियों को जला दिया गया है। दोनों आवामी लीग के नेता है और तीन दिन से लापता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed