फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   10 students from Uttarakhand will do masters from England

Amar Ujala Exclusive: उत्तराखंड के 10 मेधावी विद्यार्थी इंग्लैंड से करेंगे परास्नातक, 14 अगस्त को करेंगे एमओयू

Thu, 08 Aug 2024 09:07 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 08 Aug 2024 09:07 AM IST
सार

उत्तराखंड के मेधावी विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग राज्य के 10 मेधावी स्नातक छात्र-छात्राओं को चयनित कर इंग्लैंड से परास्नातक कराएगा। 

विज्ञापन
10 students from Uttarakhand will do masters from England
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

 

विज्ञापन

उत्तराखंड के मेधावी विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग राज्य के 10 मेधावी स्नातक छात्र-छात्राओं को चयनित कर इंग्लैंड से परास्नातक कराएगा। 14 अगस्त को सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री कार्यालय में फॉरेन कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस, ब्रिटिश हाई कमीशन से एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे।

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शेवनिंग छात्रवृत्ति योजना के तहत उत्तराखंड के दस स्नातक छात्रों को यूनाइटेड किंगडम (यूके) में पढ़ाई का मौका मिलेगा। शेवनिंग छात्रवृत्ति के लिए पांच बालक और पांच बालिकाओं का चयन उनकी नेतृत्व क्षमता और शैक्षणिक उत्कृष्टता के आधार पर होगा। विदेश में एक साल की परास्नातक की पढ़ाई करने का खर्च करीब 40 लाख रुपये आता है। राज्य सरकार 20 लाख रुपये का योगदान करेगी जब शेवनिंग इंडिया शेष 20 लाख रुपये वहन करेगी। इससे छात्रों को अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने, आवश्यक कौशल और ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। शेवनिंग संगठन चार दशकों से 160 देशों में काम कर रहा है। संगठन की ओर से उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को इंग्लैंड के किसी भी विश्वविद्यालय में प्रवेश की सुविधा दी जाती है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Jim Corbett National Park: 88 साल पूरे...हैप्पी बर्थ-डे जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, तीन बार बदला गया था नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


इंफोसिस लिमिटेड में यूजी और पीजी छात्रों को मिलेगा रोजगार
उत्तराखंड के यूजी और पीजी छात्रों को इंफोसिस लिमिटेड बेंगलुरु में रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी 14 अगस्त को ही इंफोसिस लिमिटेड बेंगलुरु के साथ एमओयू करेंगे। एमओयू होने के बाद उच्च शिक्षा ले रहे उत्तराखंड के युवाओं को कंपनी रोजगार के अवसर मुहैया कराएगी।

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शेवनिंग छात्रवृत्ति योजना के तहत उत्तराखंड के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) में पढ़ाई का मौका मिलेगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी 14 अगस्त को फॉरेन कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस ब्रिटिश हाई कमीशन से एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे।
-प्रो. अंजू अग्रवाल, उच्च शिक्षा निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed