{"_id":"f5770c8ca526cb8a5a8f943f756b2314","slug":"villagers-child-thieves-caught-fiercely-beating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ जसपुर।
Updated Sat, 05 Mar 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा लेकर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों युवकों की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। ग्राम अमियावाला में पुल के पास सात वर्ष का अन्नू पुत्र सुनील बच्चों के साथ खेल रहा था। इस बीच बाइक से सवार दो युवक वहां आकर रुके और अन्नू को लेकर जाने लगे।
विज्ञापन
साथ के बच्चों ने अन्नू को जाता देख शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर भीड़ जमा हो गई। बच्चे अन्नू के बारे में कुछ बता पाते तब तक बच्चा चोरी कर ले जा रहे दोनों युवक बहुत दूर चले गए। ग्रामीण बच्चों के बताए रास्ते पर तेजी से भागे। जिसके हाथ जो वाहन लगा वो लेकर चल दिया। गांव से निकलकर कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने दोनों युवकों को गन्ने के खेत में छुपा देख वहां से बच्चे को उनके कब्जे से छुड़ा लिया और जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम आरिफ और कलीम निवासीगण शरीफ नगर ठाकुरद्वारा उत्तर प्रदेश बताया है। वे पल्सर बाइक संख्या यूपी 20पी 7697 यहां आए थे। कोतवाल डीआर आर्य ने बताया कि तहरीर आने पर युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-----------
फोटो-03जेएसपी03 बच्चा चोर युवकों के चंगुल से ग्रामीणों द्वारा छुड़ाया गया बच्चा अन्नू।
फोटो-03जेएसपी04 गन्ने के खेत से बचचा चोर युवको निकालने के बाद जमा भीड़।