फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Villagers are not ready for vaccination.

सस्ता राशन न देने की मुनादी के बाद भी वैक्सीन लगाने को तैयार नहीं ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers are not ready for vaccination.
कलियांवाला गांव में ग्रामीणों को सस्ता राशन नहीं देने की चेतावनी के बाद भी ग्रामीणों ने टीकाकरण नहीं कराया। ग्रामीणों के सस्ता राशन लेने से इनकार करने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें 12 लोगों को टीका लगाकर लौट आईं। जबकि राजपुर गांव में राशन न देने की चेतावनी के बाद 250 से अधिक लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

रविवार को कलियांवाला गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें डॉ शाहरुख और डॉ राजीव गौतम के नेतृत्व में ग्रामीणों का टीकाकरण करने पहुंची थी। इससे पूर्व वैक्सीनेशन न कराए जाने पर प्रशासन ने ग्रामीणों को सस्ता राशन नहीं देने की मुनादी कराई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें केवल 12 लोगों को टीके लगाकर लौट आईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीएमएस डॉ एचके शर्मा ने बताया कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को ग्रामीणों को समझाने के लिए फिर से भेजा जाएगा। सभी से वैक्सीनेशन कराने जाने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि वह स्वयं जाकर ग्रामीणों से वार्ता कर उनका वैक्सीनेशन कराएंगे। उधर, राजपुर गांव में राशन न देने की मुनादी कराने के बाद करीब ढाई सौ से अधिक लोगों ने टीके लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शाहरुख और डॉ. राजीव गौतम ने बताया कि कुछ ग्रामीण इलाकों को छोड़कर अन्य इलाकों में ग्रामीणों का सहयोग नहीं मिल पा रहा है। इससे वैक्सीनेशन का कार्य पिछड़ रहा है। कई पंचायतों में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य भी अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे। उधर, जीजीआईसी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 400 युवाओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed