फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vigilance team handles video at up

विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़ा वीडीओ

Fri, 28 Aug 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Fri, 28 Aug 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 इंदिरा आवास की दूसरी किस्त के लिए युवक से रिश्वत मांगते हुए ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को विजिलेंस टीम ने उसके किराए के घर से रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम से छूटकर भागने के प्रयास में वीडीओ ने टीम पर पाटल से हमला भी किया। टीम ने बाराकोली वन चौकी में करीब चार घंटे वीडीओ को रखा। सीओ विजिलेंस सीएम तितियाल पूछताछ के बाद वीडीओ को अपने साथ हल्द्वानी ले गए। वीडीओ के आवास से टीम ने कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
  राजनगर निवासी गोविंद मंडल ने बताया कि उसकी माता नमिता मंडल के नाम पिछले साल इंदिरा आवास आवंटित हुआ था। दिसंबर में ग्राम विकास अधिकारी प्रेमशंकर गंगवार ने मकान की चौहद्दी बनवाने के एवज में तीन हजार रुपये ऐंठ लिए। आवास के लिए धन स्वीकृत कराने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की। साढ़े 17 हजार की पहली किस्त मिलने पर वीडीओ गंगवार ने गोविंद से साढ़े सात हजार रुपये झटक लिए। मकान की बुनियाद निर्माण के बाद निरीक्षण के लिए मौके पर गए गंगवार ने 42 हजार रुपये की दूसरी किस्त के लिए गोविंद से पांच हजार रुपयों की और मांग की। देने में असमर्थता जाहिर करने पर वीडीओ ने किस्त जारी नहीं की। कई दिनों तक वीडीओ की खुशामद करने के बावजूद अपनी मांग पर अड़े रहने से गोविंद ने 24 अगस्त को एसपी विजिलेंस पंकज भट्ट से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

  जांच में मामला सही पाए जाने पर बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे गोविंद के साथ इंस्पेक्टर उत्तम सिंह जिमिवाल के नेतृत्व में मोहन सिंह दुर्गापाल, अब्दुल माजिद, इसरार नवी ने यहां वीडीओ के किराए के आवास के आसपास डेरा डाल दिया। गोविंद के हाथों से रुपये लेते ही टीम ने वीडीओ को उसके कमरे में रंगे हाथों धर दबोचा। अपने को टीम के चंगुल से छुड़ाने के लिए गंगवार ने पाटल से हमला कर दिया। जिससे सिपाही माजिद मामूली जख्मी हो गया। इसके बाद टीम वीडीओ को घसीटते हुए वाहन में ठूंसकर बाराकोली वन चौकी ले आई। वहां करीब चार घंटे तक पूछताछ और कागजी कार्रवाई को अंजाम देने के बाद टीम वीडीओ को लेकर हल्द्वानी रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed