फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Victory will be achieved through dialogue, not tension: CM

तनाव से नहीं, संवाद से जीत होगी : सीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Victory will be achieved through dialogue, not tension: CM
खटीमा में संवाद एप का शुभारंभ करते सीएम धामी।-संवाद
खटीमा। पुलिस के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में मिशन संवाद एप का शुभारंभ किया। उन्होंने कुमाऊं पुलिस की मिशन संवाद पहल को पूरे प्रदेश में लागू करने की बात कही। साथ ही रुद्रपुर में गांधी पार्क और उत्तरायणी पार्क के सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की।
विज्ञापन

सीएम धामी ने इस विशिष्ट कार्यक्रम मिशन संवाद के आयोजन के लिए आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल सहित पूरे पुलिस विभाग को बधाई दी। कहा कि आईजी कुमाऊं की यह पहल वास्तव में दूरदर्शिता और संवेदनशीलता का प्रमाण है। उन्हें अत्यंत प्रसन्नता है कि आप सभी पुलिस अधिकारी और जवान आज संवाद, सहानुभूति और सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा करने के लिए एकजुट हुए हैं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि संवाद इसलिए ताकि हम अपने पुलिसकर्मियों की बात को गहराई से समझ सकें, सहानुभूति इसलिए ताकि हम अपने जवानों की भावनाओं को महत्व दें और सम्मान करें व सहयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह मिशन संवाद उत्तराखंड के सुरक्षित भविष्य के साथ-साथ हमारे पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रहने के लिए नए विचारों का आदान-प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।



उन्होंने कहा कि ''''तनाव से नहीं, संवाद से जीत होगी'''' यह मात्र एक नारा नहीं, बल्कि ये हमारा संकल्प है, हमारी दिशा है और जमीनी अनुभवों से उपजा एक संदेश है। सीएम ने कहा कि पुलिस सेवा की प्रकृति ऐसी है जिसमें निरंतर सतर्कता, अनुशासन और उच्च स्तर के तनाव-प्रबंधन की आवश्यकता होती है। दायित्वों के निर्वहन में कई बार मानसिक और भावनात्मक थकान उत्पन्न होती है जिसे हम सभी ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अनुभव किया है।

आज पुलिसकर्मियों की औसत ड्यूटी 14 से 16 घंटे प्रतिदिन होती है। विभिन्न शोध भी बताते हैं कि करीब 73 प्रतिशत पुलिसकर्मियों ने स्वीकार किया है कि वह निरंतर मानसिक दबाव का अनुभव करते हैं। इसके अलावा, अवसाद, अनिद्रा और चिंता जैसे मानसिक स्वास्थ्य लक्षण, अन्य लोगों की तुलना में पुलिसकर्मियों में तीन से चार गुना अधिक देखे जाते हैं। इस दौरान डीजीपी दीपम सेठ आदि वर्चुअल माध्यम से जुड़े।



इस मौके पर रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, देवेंद्र पींचा आदि मौजूद थे।



संवाद एप में गोपनीय रहेगा डेटा



मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह एप पुलिसकर्मियों का मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखने में मदद करेगा। इस एप में डेटा की गोपनीयता और संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा गया है। जो भी बात साझा की जाएगी, वह पूरी तरह गोपनीय रहेगी। इसलिए यह एक सुरक्षित मंच होगा जहां आप खुलकर अपनी बात रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस से बहुत सारी अपेक्षाएं की जाती हैं, हर स्थिति में संयम, हर परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई, हर अपराधी पर सख्ती और हर नागरिक से विनम्रता, यह संतुलन बनाना आसान नहीं होता। इस कारण आपको कई बार आलोचना, मानसिक दबाव और शारीरिक थकावट का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे क्षण भी आते हैं जब आप चाहते हैं कि कोई आपकी भी सुने, कोई आपके मन की बात भी समझे। मिशन संवाद का यही उद्देश्य है, आपके भीतर की बात को सुनना, समझना और बदलाव की नींव रखना।

जिम्मेदार साथी के साथ आपके साथ खड़ा रहूंगा : धामी



मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यहां केवल मुख्य सेवक के रूप में नहीं आए हैं, बल्कि एक जिम्मेदार साथी की तरह सामने खड़े हैं। वह आपको और आपके परिजनों को कभी अकेला महसूस नहीं होने देंगे। यह उनका मेरा संकल्प है।



- कहा, आईजी कुमाऊं की यह पहल वास्तव में दूरदर्शिता और संवेदनशीलता का है प्रमाण
खटीमा। पुलिस के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में मिशन संवाद एप का शुभारंभ किया। उन्होंने कुमाऊं पुलिस की मिशन संवाद पहल को पूरे प्रदेश में लागू करने के साथ ही नगर निगम रुद्रपुर में गांधी पार्क व उत्तरायणी पार्क के सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की।
सीएम धामी ने इस विशिष्ट कार्यक्रम मिशन संवाद के आयोजन के लिए आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल सहित पूरे पुलिस विभाग को बधाई दी। कहा कि आईजी कुमाऊं की यह पहल वास्तव में दूरदर्शिता और संवेदनशीलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उन्हें अत्यंत प्रसन्नता है कि आप सभी पुलिस अधिकारी और जवान आज संवाद, सहानुभूति और सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा करने के लिए एकजुट हुए हैं।
उन्होंने कहा कि संवाद इसलिए ताकि हम अपने पुलिसकर्मियों की बात को गहराई से समझ सकें, सहानुभूति इसलिए ताकि हम अपने जवानों की भावनाओं को महत्व दें और सम्मान करें व सहयोग कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह मिशन संवाद उत्तराखंड के सुरक्षित भविष्य के साथ-साथ हमारे पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रहने के लिए नए विचारों का आदान-प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
उन्होंने कहा कि ''''तनाव से नहीं, संवाद से जीत होगी'''' यह मात्र एक नारा नहीं, बल्कि ये हमारा संकल्प है, हमारी दिशा है और जमीनी अनुभवों से उपजा एक संदेश है। सीएम ने कहा कि पुलिस सेवा की प्रकृति ऐसी है जिसमें निरंतर सतर्कता, अनुशासन और उच्च स्तर के तनाव-प्रबंधन की आवश्यकता होती है। दायित्वों के निर्वहन में कई बार मानसिक और भावनात्मक थकान उत्पन्न होती है जिसे हम सभी ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अनुभव किया है।
आज पुलिसकर्मियों की औसत ड्यूटी 14 से 16 घंटे प्रतिदिन होती है। विभिन्न शोध भी बताते हैं कि करीब 73 प्रतिशत पुलिसकर्मियों ने स्वीकार किया है कि वह निरंतर मानसिक दबाव का अनुभव करते हैं। इसके अलावा, अवसाद, अनिद्रा और चिंता जैसे मानसिक स्वास्थ्य लक्षण, अन्य लोगों की तुलना में पुलिसकर्मियों में तीन से चार गुना अधिक देखे जाते हैं। इस मौके पर डीजीपी दीपम सेठ आदि वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
इस मौके पर रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, देवेंद्र पींचा आदि मौजूद थे।
संवाद एप में डेटा रहेगा गोपनीय
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह एप पुलिसकर्मियों का मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखने में मदद करेगा। इस एप में डेटा की गोपनीयता और संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा गया है। जो भी बात साझा की जाएगी, वह पूरी तरह गोपनीय रहेगी। इसलिए ये एक सुरक्षित मंच होगा जहां आप खुलकर अपनी बात रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस से बहुत सारी अपेक्षाएं की जाती हैं, हर स्थिति में संयम, हर परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई, हर अपराधी पर सख्ती और हर नागरिक से विनम्रता, यह संतुलन बनाना आसान नहीं होता। इस कारण आपको कई बार आलोचना, मानसिक दबाव और शारीरिक थकावट का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे क्षण भी आते हैं जब आप चाहते हैं कि कोई आपकी भी सुने, कोई आपके मन की बात भी समझे। मिशन संवाद का यही उद्देश्य है, आपके भीतर की बात को सुनना, समझना और बदलाव की नींव रखना।

जिम्मेदार साथी के साथ आपके साथ खड़ा रहूंगा : धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यहां केवल मुख्य सेवक के रूप में नहीं आएं हैं, बल्कि एक जिम्मेदार साथी की तरह सामने खड़े हैं। कहा कि वह आपको और आपके परिजनों को कभी अकेला महसूस नहीं होने देंगे। यह उनका मेरा संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed