फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vice Chairman of Disaster Management Committee held a meeting of officials to deal with disaster in kashipur

Kashipur: आपदा से निपटने के लिए बैठक, विनय रुहेला ने अधिकारियों को दिए निर्देश; विभागों को सतर्क रहने की सलाह

Fri, 05 Jul 2024 09:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 05 Jul 2024 09:24 PM IST
सार

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने शुक्रवार को मंडी गेस्ट हाउस में स्थानीय प्रशासन की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए सभी विभाग सतर्क रहें।

विज्ञापन
Vice Chairman of Disaster Management Committee held a meeting of officials to deal with disaster in kashipur
आपदा से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष ने ली अधिकारियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग को वर्षा ऋतु के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों के लिए निर्देश दिए हैं। इसी के चलते उत्तराखंड आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने शुक्रवार को मंडी गेस्ट हाउस में स्थानीय प्रशासन की बैठक ली। इस दौरान आपदा प्रबंधन को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वह देवीय आपदा को देखते हुए समाज सेवा का भाव रख कर काम करें और बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करें। जिन-जिन जगहों पर विकास कार्यों की जरूरत है, उन्हें तत्काल पूरा किया जाए।

विज्ञापन
साथ ही बैठक में तय हुआ कि गैंबिया नाले से उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए नगर निगम डीपीआर बनाकर भेजेगा ताकि नाला जनता के लिए सिर दर्द न बने। आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के जो 20 वार्ड नगर निगम में जोड़े गए हैं, वहां विद्युत व पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजर रहे शहरी नाले की समस्या का समाधान हो। उन्होंने मुख्य नगर अधिकारी को निर्देशित किया कि रैन बसेरे की सभी व्यवस्थाओं को अपडेट रखा जाए, ताकि बाढ़ के दौरान पीड़ित लोगों को वहां ठहराया जा सके।
विज्ञापन


ये पढ़ें- 
PHOTOS: भारी बारिश के बाद उफान पर नदियां, सड़कों पर सैलाब...भूस्खलन के बाद बढ़ा खतरा; 16 सड़कें बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिला अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि राधे हरि महाविद्यालय, रैन बसेरे व आईटीआई में आपदा केंद्र बनाए गए हैं और लोगों के खाने व नाश्ते की व्यवस्था का टेंडर भी हो चुका है। आज की समीक्षा बैठक में पुलिस, वन ,नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, खंड विकास, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे साथ ही भाजपा नेता दीपक बाली, राम मल्होत्रा प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, पूर्व मेयर उषा चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष रजत सिंधु सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के अधीक्षक को साफ-सफाई के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिए। आपूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए रुहेला ने कहा कि किसी भी कार्ड धारक के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से कोई भी सामग्री अनाधिकृत लोगों को ने बेची जाए, इसका ध्यान रखा जाए। साथ ही पुलिस विभाग को नगर क्षेत्र में नशेड़ियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।

जसपुर में राज्य आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री विनय रुहेला ने बैठक कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में भू-कटाव रोकने के लिए पीचिंग का निर्माण का कार्य शीघ्र करने, ढेला नदी के किलावली गांव के पास टूटे तटबंध की मरम्मत का कार्य शीघ्र किए जाने, झूलती हुई विद्युत लाइन को सही करने , कश्यप कॉलोनी में सड़क का निर्माण शीघ्र करने के निर्देश दिए। भाजपा कार्यकर्ताओं से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की घर-घर जानकारी देने काआह्वान किया। यहां पर ब्लॉक प्रमुख संदीप कौर, एसडीएम गौरव चटवाल, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ धीरेंद्र मोहन गहलोत, राजकुमार गुंबर, अधिशासी अधिकारी शाहिद अली, अग्निशमन अधिकारी श्याम बहादुर थापा आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed