Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rail traffic on the Lalkuan-Gularbhoj track was halted for three hours due to a broken power line

लालकुआं-गूलरभोज ट्रैक पर ओवरहेड वायर टूटा: तीन घंटे ठप रहा रेल यातायात, जंगल में रुकी ट्रेन से यात्री परेशान

Mon, 16 Nov 2026 05:33 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 16 Nov 2026 05:33 PM IST
सार

लालकुआं-गूलरभोज रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर टूटने से रेल यातायात करीब तीन घंटे तक ठप रहा। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ट्रेनों का संचालन थम गया। जिससे यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन
Rail traffic on the Lalkuan-Gularbhoj track was halted for three hours due to a broken power line
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

लालकुआं-गूलरभोज रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर टूटने से रेल यातायात ठप हो गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण करीब तीन घंटे तक ट्रेनों का संचालन थमा रहा। इस दौरान एक ट्रेन गूलरभोज रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही, जबकि दूसरी ट्रेन पीपल पड़ाव के जंगल में ही रुक गई। जंगल के बीच ट्रेन रुकने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। खासकर अपने गंतव्य तक समय से पहुंचने की उम्मीद लगाए बैठे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन

गूलरभोज रेलवे स्टेशन अधीक्षक जेपी मीणा ने बताया कि सोमवार सुबह लालकुआं और गूलरभोज के बीच ओवरहेड वायर टूटने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। इसके चलते काशीपुर से लालकुआं जाने वाली ट्रेन संख्या 55303 सुबह करीब 8:15 बजे गूलरभोज स्टेशन पहुंचने के बाद आगे नहीं बढ़ सकी। वहीं, लालकुआं से गूलरभोज आ रही ट्रेन संख्या 65301 पीपल पड़ाव वन क्षेत्र में पिलर संख्या 7/4 के पास खड़ी हो गई।

विज्ञापन

जंगल में ट्रेन रुकने से बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें
रेलवे ट्रैक के बीच जंगल में ट्रेन रुकने से यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे तक रेल सेवा बाधित रहने से यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर रेलवे की इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची और ओवरहेड वायर की मरम्मत का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वायर ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाली समय में यात्रियों ने लिया प्रकृति का आनंद, देखे जंगली जानवर
कुछ यात्रियों ने इस अप्रत्याशित ठहराव का उपयोग प्रकृति का आनंद लेने के लिए किया। काशीपुर जाने वाले यात्री गोविंद ने बताया कि जब गाड़ी जंगल में रुकी तो वे आसपास घूमने लगे। उन्होंने हाथी, नीलगाय और पाड़ा सहित कई जंगली जानवर देखे। इस दौरान उन्होंने प्रकृति का लुत्फ उठाया। यात्री राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी आज एक आवश्यक बैठक काशीपुर में थी जो छूट गई। अब उन्हें दूसरी ट्रेन से वापस जाना पड़ रहा है। इसी तरह अन्य यात्रियों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed