Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One murder every five days in Kumaon Uttarakhand

कुमाऊं में हर पांचवें दिन बह रहा किसी का खून: नौ महीनों में 60 कत्ल, ऊधमसिंह नगर सबसे आगे; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Mon, 16 Nov 2026 11:27 AM IST
Heera साक्षी सक्सेना
साक्षी सक्सेना Published by: Heera Updated Mon, 16 Nov 2026 11:27 AM IST
सार

रुद्रपुर में प्रतिस्पर्धा और रंजिश के चलते सीधे सीने पर चाकू या गोली मारने की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस आंकड़ों के अनुसार, बीते नौ महीनों में कुमाऊं में 60 लोगों की हत्या हुई। 

विज्ञापन
One murder every five days in Kumaon Uttarakhand
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में प्रतिस्पर्धा के कारण उपजती रंजिश और द्वेष भावना में सीधे सीने पर चाकू या गोली मारी जा रही है। एक व्यक्ति के मन में दूसरे के लिए नफरत और गुस्सा उन्हें सीधे अपराधी बना दे रहा है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते नौ महीनों में कुमाऊं में 60 लोगों की हत्या कर दी गई। औसतन हर पांचवें दिन एक व्यक्ति की जान गई।

विज्ञापन

हत्याओं के आंकड़ों में ऊधमसिंह नगर सबसे आगे है जहां नौ महीने में अकेले 29 लोगों की हत्या हुई। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार, नैनीताल में 17 और कुमाऊं के चार पहाड़ी जिलों में कुल 14 हत्याएं दर्ज की गईं। जिले में पुरानी अदावत से लेकर मामूली कहासुनी तक खूनी संघर्ष की वजह बन रही है। मोबाइल कारोबार की प्रतिस्पर्धा को लेकर रुद्रपुर के जिला अस्पताल में नितेश जौहरी की हत्या इसका ताजा उदाहरण है। सवाल यह है कि आखिर छोटी-छोटी रंजिशें कत्ल तक कैसे पहुंच रही हैं और समय रहते इन्हें रोकने के प्रयास नाकाम क्यों साबित हो रहे हैं। 

विज्ञापन

जिले में थम नहीं रहा हत्या का सिलसिला
ऊधमसिंह नगर में हत्या की वारदातों का सिलसिला नया नहीं है। पिछले तीन वर्षों के आंकड़े भी जिले में गंभीर स्थिति की ओर इशारा करते हैं। इस अवधि में जिले में 116 से 118 तक हत्याएं दर्ज की गईं। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों की भनक के बावजूद पुलिस क्यों रहती है बेखबर
जिले में कई हत्याकांड ऐसे रहे हैं जिनकी पृष्ठभूमि में पहले से चली आ रही रंजिश और विवाद सामने आए। इसके बावजूद समय रहते संभावित हिंसा का अंदाजा लगाने और उसे रोकने की चुनौती बनी हुई है। सवाल है कि क्षेत्र में सक्रिय पुलिस तंत्र को विवादों की जानकारी क्यों नहीं मिल पाती? क्या बीट पुलिसिंग और खुफिया तंत्र केवल घटनाओं के बाद सक्रिय होने तक सीमित रह गए हैं? बीते माह नानकमत्ता के सतनाम हत्याकांड से पहले भी परिजनों ने शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने उसे भी हल्के में लिया था।

हथियारों की आसान उपलब्धता बनी कारण
जिले में यूपी क्षेत्र से सस्ते दामों में पहुंच रहे हथियार भी वारदातों का एक बढ़ा कारण हैं। लोगों को कम और आसान तरीके से हथियार उपलब्ध हो रहे हैं जिनका इस्तेमाल वारदात के लिए किया जा रहा है।

केस1 - अगस्त 2026 में ट्रांजिट कैंप के शिवनगर में अनिल कुमार की हत्या भी नशे और पैसों के विवाद में की गई थी।

केस2- जनवरी 2026 में रुद्रपुर में विवाद में मलखान कोली की उसके दोस्तों ने हत्या कर दी थी।

केस3- फरवरी 2026 हल्द्वानी में प्रेमी जोड़े की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी।

केस4- 18 अक्तूबर को नानकमत्ता में किसान सतनाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कुमाऊं में अपराध रोकने के लिए पुलिस हरसंभव कोशिश कर रही है। कई मामलों में आरोपियों को सलाखों तक पहुंचाया जा चुका है। - निवेदिता कुकरेती, आईजी कुमाऊं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed